- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सड़क किनारे सो रहे लोगों को रैन बसेरा पहुंचाया
इंदौर. राजबाड़ा क्षेत्र में हाल ही में 8 माह की मासूम के साथ हुई रेप की घटना और हत्या की वारदात ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को हिला कर रख दिया है. रात क्षेत्र क्रमांक विधायक उषा ठाकुर और नगर निगम का अमला में लगभग रात 11 बजे सबसे पहले शहर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा पर पहुंचा और सड़कों के आस पास सो रहे 4 से 5 लोगो को निगम की जीप में बिठाकर रैन बसेरों तक पहुंचाया. इन लोगों मे एक महिला भी शामिल है जो कुम्हारखाड़ी की रहने वाली है जिससे निगम ने पूछताछ भी की. विधायक उषा ठाकुर के साथ एमआईसी मेंबर सन्तोष सिंह गौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित कई जनप्रतिनिधि एक अनूठी मुहिम की और एक साथ सड़को पर उतरे. मुहिम के तहत उन गरीबो और भिक्षावृत्ति करने वाले लोगो को व्यवस्थित जगह पर सुलाने के प्रयासों के साथ ही उनके भरण पोषण के लिए शासन की योजनाओं से जोडऩा था. राजबाड़ा के बाद सभी ने गोपाल मंदिर, इमामबाड़ा, जबरेश्वर महादेव मंदिर, शिव विलास पैलेस होते हुए कृष्णपुरा छत्री का रुख किया. जहां अंधेरा होने के चलते विधायक उषा ठाकुर ने तत्काल सिटी इंजीनियर कमल सिंह को लाइट चालू करवाने के निर्देश दिए ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर कोई असमाजिक तत्व किसी वारदात को अंजाम ना दे सके. क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़कों पर चलाई गई इस मुहिम की तारीफ इंदौर और भोपाल से आये लोगों ने भी की जो रात के वक्त क्षेत्र में मौजूद थे. फिलहाल ये अभियान आगे भी जारी रहेगा और आकस्मिक तरीके से शहर के बस स्टैंड, अस्पताल और रेल्वे स्टेशन नए लक्ष्य होंगे.


