- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सरपंच से पूछा कितने पैसे मिले और क्या काम करवाए
इंदौर. आपकी पंचायत को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत अब तक कितनी राशि आवंटित हुई है और इस राशि से आपने क्या – क्या काम करवाए हैं? जो कार्य पूर्ण हो गए है उनका लोकार्पण हुआ अथवा नहीं। सामुदायिक भवन के उपयोग के बाद वहां कचरा निपटान की व्यवस्था की है? ध्यान रहे वहां गंदगी नहीं होना चाहिए.
ये वे प्रश्न थे जो लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने जिला पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित 21 सरपंचों से किए. ये सभी गांव अनुसूचित जाति के अंतर्गत के आरक्षित थे. इन्हें केंद्र सरकार द्वारा 20 – 20 लाख रूपए का आवंटन हुआ है. श्रीमती महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार पंचायत तक हर गाँव का खयाल रख रही है और यह बैठक भी मैंने इसीलिए बुलाई है ताकि यह मालूम चल सके कि गांवों में इस राशि का समुचित उपयोग हुआ है अथवा नहीं. ताई एक – एक सरपंच से स्वयं मुखातिब हुई और हर छोटी बात की जानकारी ली. दो पंचायतों में 20 लाख के स्थान पर 10 लाख की राशि ही मिली है, इस पर श्रीमती महाजन ने कहा कि केन्द्र के पैसे की जवाबदारी मैं लेती हूँ. इन पंचायतों को शेष राशि जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएगी।
बैठक में 21 सरपंचों में से 16 सरपंच बैठक में मौजूद थे, जिसमें 9 महिलाएं भी थी. आपने अधिकारियों से यह भी पूछा कि शेष सरपंच क्यों नहीं आए हैं. उन्हें बीमारी और गमी के कारण बताए गए जिससे वे संतुष्ट हुई. अधिकतर सरपंचों ने प्राप्त राशि से सड़कों का निर्माण किया था. दो जगह सामुदायिक भवन बनाए गए हैं, इस पर ताई ने कहा कि सामुदायिक भवन का उपयोग होने के बाद उसकी सफाई की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना जरूरी है. इस हेतु भवन उपयोगकर्ता से शुल्क भी लिया जाना चाहिए.
ग्रामीण क्षेत्र में भी वृहद पौधरोपण की योजना बनाएं
श्रीमती महाजन ने सभी सरपंचों से कहा कि आप अपने गाँव में वृहद वृक्षारोपण का कार्य हाथ में लें. इस बैठक में सांवेर से गौतमपुरा तक 96 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित की जा रही 34 किमी सड़क के क्षेत्र में आ रहे गावों के सरपंचों को भी बैठक में बुलाया था. उन्होंने इन सभी सरपंचों, अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों से कहा कि आप सब मिलकर इस निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर वृक्षारोपण का कार्य हाथ में लेने के निर्देश दिए. इस हेतु उन्होंने चंदू माखीजा को कार्य देखने के लिए अधिकृत भी किया।
बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष देवराजसिंह परिहार, विधायक राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, चंदू माखीजा, रामस्वरूप मूंदड़ा व अरविन्द उपाध्याय के साथ जिला पंचायत की सीईओ नेहा मीणा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे.


