- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अर्जुन कपूर सेविला में लालिगा का अनुभव करेंगे
मुंबई. स्पेन की शीर्ष स्तरीय फुटबाॅल लीग लालिगा ने बाॅलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के साथ गठबंधन किया है। लालिगा के उत्कृष्ट अनुभव के लिये अर्जुन कपूर स्पेन जाएंगे और रियल बेटिस बनाम सेविला का मैच देखेंगे। वह दोनों क्लबों के ट्रेनिंग ग्राउंड्स का दौरा भी करेंगे और सेविला शहर का जायजा लेंगे।
यह गठजोड़ बिलकुल सही समय पर हुआ है, क्योंकि भारत में फुटबाॅल में काफी प्रगति हो रही है और अधिक से अधिक लोग इसे पसंद कर रहे हैं। एक जुनूनी फुटबाॅल प्रशंसक और देश में फुटबाॅल के क्षेत्र का प्रमुख चेहरा होने के नाते अर्जुन कपूर लालिगा के साथ मिलकर भारत में इस खेल को बढ़ावा देने के लिये बिल्कुल उपयुक्त हैं। अर्जुन कई वर्षों से लालिगा को फाॅलो कर रहे हैं और वह उभरते फुटबाॅल खिलाड़ियों के लिये प्रशिक्षण और सहयोग कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। वह एफसी पुणे सिटी के मालिक भी हैं, जो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एक अग्रणी टीम है।
इस गठबंधन के विषय में लालिगा के भारत प्रमुख जोस कचाज़ा ने कहा, ‘‘फुटबाॅल एक खेल से कहीं बढ़कर है, यह एक भावना है। हम अर्जुन कपूर को लालिगा में आमंत्रित कर प्रसन्न हैं, क्योंकि वह फुटबाॅल के प्रति भारतीयों के उत्साह का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम इस स्तर के सेलिब्रिटी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं और हम भारत जैसे महान देश में इस बेहतरीन खेल को पोषित करना चाहेंगे।’’
अर्जुन कपूर ने कहा, ‘‘मैं लालिगा से साथ जुड़कर रोमांचित हूँ। मैं बचपन से ही फुटबाॅल का प्रशंसक रहा हूँ। मेरा पसंदीदा खेल को ऐसे देश में देखना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है जो फुटबाॅल को लेकर बेहद जुनूनी है। लालिगा विश्व की सर्वश्रेष्ठ फुटबाॅल लीग में से एक है और भारतीयों की ओर उनका झुकाव देखकर मुझे अच्छा लग रहा है।’


