- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आईआईएम इंदौर का पूर्व दीक्षांत समारोह आयोजित
आईआईएम इंदौर बीसवां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है। इसकी शुरुआत 25 मार्च, 2019 को पूर्व-दीक्षांत समारोह के साथ हुई।
आयोजन के दौरान, निदेशक हिमांशु राय द्वारा विभिन्न छात्रों की परिषदों के समन्वयकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मैडल प्रस्तुत किए गए ।
निम्नलिखित प्रतिभागियों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार प्रदान किए गए:
1. आयुषी गोयल को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्कालरशिप।
2. स्नेहा कविश्वर को आयशर स्कॉलरशिप।
3. नवनी भाटिया को सर्वश्रेष्ठ आल-राउंड प्रदर्शन के लिए के. के. अलघ स्वर्ण पदक।
4. अद्विका जलान को स्कोलास्टिक प्रदर्शन के लिए आईसीएसआई सिग्नेचर पुरस्कार।
5. राधिका खंडेलवाल को प्रबंधन में एकीकृत कार्यक्रम के चौथे वर्ष में उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिए आईआईएम इंदौर छात्रवृत्ति।
6. कीर्ति को EPGP (2017-18) के लिए शैक्षणिक मेरिट के शापूरजी पलोनजी राइजिंग स्टार अवार्ड।
इस कार्यक्रम के बाद VIA द्वारा संगीतमय प्रदर्शन के साथ एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।कलाकारों ने खम्बे पर कई तरह के करतब और प्रस्तुतियां पेश की, जिन्हें सभी ने बेहद सराहा।


