- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आम और मोगरे के फूलों से श्रृंगारित हुए वीर अलीजा हनुमान
इन्दौर. पंचकुईया रोड़ स्थित 700 साल पुराने वीर अलीजा सरकार हनुमान मंदिर में मंगलवार के उपलक्ष्य में आम, मोगरे एवं स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार किया गया। वीर अलीजा हनुमान के इस श्रृंगारित रूप को देखने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ अलसुबह से ही वीर बगीची में लगी रही. वहीं शाम को हुई आरती में हजारों भक्तों ने शामिल होकर वीर अलीजा हनुमान के दर्शन किए. वीर अलीजा हनुमान के इस श्रृंगारित रूप को देखने के लिए सुबह से मध्यरात्रि तक भक्तों की भीड़ दरबार में जमा रही.
वीर अलीजा सरकार हनुमान मंदिर के श्रीश्री 1008 ब्रह्मलीन श्री बाल ब्रह्मचारी प्रभुवानन्दजी सद्गुरू महाराज के शिष्य बाल ब्रह्मचारी पवनान्दजी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचुकईयां स्थित वीर बगीची में मंगलवार को वीर अलीजा हनुमान का आकर्षक श्रृंगार किया गया. वीर अलीजा हनुमान को मोगरे एवं आमों से श्रृंगारित किया गया था. वीर अलीजा हनुमान को देखने के लिए सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा एवं शाम को महाआरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। वीर बगीची में शाम को हुई महाआरती में भी हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरूष, बच्चे एवं युवाओं ने शामिल होकर वीर अलीजा की महाआरती में भाग लिया। मंगलवार को वीर बगीची को मोगरे के फूलों के साथ-साथ आकर्षक किस्म के फूलों से सजाया गया था। जिससे पूरी वीर बगीची एवं पंचकुईया क्षेत्र मोगरे की खुशबू से महक उठा। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी भक्तों द्वारा दर्शनों की विशेष व्यवस्था की गई थी.


