- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 में करण जौहर के साथ पहुंचे
स्टारप्लस का ‘दिल है हिन्दुस्तानी’2 एक म्यूज़िक रियलिटी शो है, जिसने सारी सीमाओं को तोड़ा है और सारे हिन्दुस्तानी दिलों को एक साथ लाकर भारत का मान बढ़ाया है।
यह एक ऐसा मंच है जोकि भारतीय संगीत का दुनियाभर पर होने वाले असर का जश्न मना रहा है। सारे प्रतियोगी जाने-माने भारतीय गानों में अपना रंग मिला रहे हैं। जजेस के पैनल में हैं, संगीत की दुनिया के दिग्गज- सुनिधि चैहान, प्रीतम और बादशाह।
खबर है कि ईशान खट्टर एवं जाह्न्वी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ का प्रचार करने के लिये करण जौहर के साथ इस शो में आ रहे हैं। वे प्रतियोगियों के साथ उनकी फिल्म के सबसे बेहतरीन गाने गाते और उन पर डांस करते हुए नजर आयेंगे।
प्रोडक्शन के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 के मंच पर उन्हें देखना वाकई बहुुत मजेदार था। खासतौर से करण जौहर का वापस लौटना, क्योंकि वह इसके पिछले सीजन के जजेस में से एक थे। साथ ही इस शो प्रतियोगी भी रोमांचित होंग, क्योंकि उनमें बाॅलीवुड का नशा कुछ ज्यादा ही है, खासकर विदेशी प्रतियोगियों में।’’


