- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कांग्रेसियों ने शहर के थानों पर किया प्रदर्शन, बदमाशों पर कार्रवाई करने की मांग
इंदौर. इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदौर शहर के सभी थानों पर अलग-अलग प्रभारियों के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया.
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद टंडन के आह्वान पर प्रदर्शन छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़, गुण्डों के संरक्षण में हो रहे शराब, ड्रग्स, नाइट्रावेट इत्यादि के अवैध व्यापार, जमीनों के कब्जे आदि के खिलाफ सख्त कदम उठाने एवं शिकायत मिलने पर त्वरित रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर किया गया.
शहर अध्यक्ष श्री टंडन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि इन्दौर शहर इन दिनों पुलिस की लापरवाही एवं अकर्मण्यता के कारण आपराधिक घटनाओं का केन्द्र बनता जा रहा है असामाजिक तत्व बेखौफ होकर शहर में गुंडागर्दी एवं छात्राओं के साथ छेड़छाड़, लूट हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. स्थिति यह है कि गुण्डों के खौफ के कारण छात्राओं का स्कूल व कॉलेज जाना भी दुश्वार हो रहा है. छात्राओं के माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है बावजूद इसके पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है. शहर के हर चौराहे पर पुलिस बेरिकेट्स
लगाकर बेगुनाह लोगों को रोकने और हेलमेट के नाम पर चालान बनाने में व्यस्त रहती है जबकि दूसरी ओर शहर में लगातार दुष्कर्म और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं बलात्कार, छेड़छाड़ सहित लूट,हत्या,चैन स्नेचिंग जैसी घटनायें आये दिन हो रही है जिससे पुलिस की सक्रियता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे है.
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि इन्दौर में हो रही महिला उत्पीडऩ एवं स्कूल कॉलेज की छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ सहित अन्य आपराधिक घटनायें, हत्या,लूट
एवं चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने हेतु सख्त से सख्त कदम उठाये जाये तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो,इसके लिए शिकायत मिलने पर त्वरित रिपोर्ट लिख कर प्रकरण दर्ज किए जाए और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए.
सभी थाना क्षेत्रों में गुण्डों को नये सिरे से चिह्नित करने हेतु अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जाये. इस दौरान सभी थानों पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.


