- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
गिद्दा और भांगड़ा ने जमाया रंग
इंदौर. चड़दी कला परिवार और मध्यप्रदेश पंजाबी साहित्य अकादमी ने आज रीजनल पार्क के सामने तीन दिनी बैशाखी मेले की शुरुआत की। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक रमेश मेंदोला शामिल हुए. अरदास और गुरुवाणी के बाद औपचारिक रूप से मेले का शुभारंभ हुआ। यह तीसरा साल है जब बैशाखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। पुरे मेला स्थल को पंजाब के गांव की तरह सजाया गया है. यहाँ सिक्ख गुरुओं पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
मेले स्थल में अंदर प्रवेश करते ही 160 फ़ीट एरिया में एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें शुरुआत अरदास के पोस्टर से हो रही है। यहाँ दस गुरुओं के फोटो भी लगाये गए है. साथ ही सिक्ख तीर्थ स्थल ले फोटो भी यहाँ इस प्रदर्शनी में देखे जा सकते हैं। प्रदर्शनी में अकाल तख्त साहेब, पटना साहेब श्री हरमंदर पटना साहेब, दमदमा साहेब, सचखंड श्री हजुर साहेब नांदेड़ और गुरुद्वारा केशगढ़ अनंतपुर साहेब के चित्र भी देखे जा सकते हैं। चार साहेबजादे का वर्णन भी इसी प्रदर्शनी का हिस्सा है।
देर शाम मेले में लुधियाना के लुधियाना गोल्डी ग्रुप नंबर 1 के करीब 20 कलाकारों ने शानदार गिद्दा और भांगड़ा किया। 10 महिला कलाकारों ने गिद्दा और 10 पुरुष कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भी भांगड़ा करने पर मजबूर कर दिया। इंदौर के ही द येंकी क्रू ग्रुप के 8 छात्रों ने भांगड़ा की जबरदस्त प्रस्तुति दी. समाज के लोगों ने शहर के करीब 24 गुरुद्वारों के ग्रंथि (पुजारी) और परिवार, कीर्तनकार और परिवार, सेवादार और परिवार के करीब 140 लोगों का मंच पर सम्मान किया। मेले में पंजाबी और इंदौरी फ़ूड के करीब 30 स्टॉल और पंजाबी ड्रेसेस के करीब 8 स्टॉल लगे है। इसके अलावा भी मेले में कई चीजें बिक रही हैं।
मेले के जगह-जगह इंदौर के सिक्ख समाज के गौरवशाली लोगों के फोटो भी लगाये गए हैं। ताकि नयी पीढ़ी उनके द्वारा किये गए समाज के कामों के बारे में जान सके। ऐसे करीब 40 फोटो यहाँ लगे हैं। मेले के आयोजक हरप्रीत सिंह बक्शी ने बताया कि मेला सभी के लिए खुला है। शनिवार रात को पटियाला के 25 कलाकार हिंदी में गुरु गोविंद सिंह जी पर नाटक खेलेंगे। मुख्य किरदार हरिंदर पाल सिंह का रहेगा। रविवार को चंडीगढ़ की पंजाबी सिंगर अनमोल गगनमाल और उनकी सभी महिला साथी बैंड प्रस्तुति देंगी। मेले में शुक्रवार को करीब पांच हजार लोग पहुंचे।


