- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जरूरतमंदों की मदद कर पाई जा सकती हैं शनि कृपा
इंदौर. शनिजी न्याय के देवता हैं, उन्हें सभी जगह न्याय प्रियता प्रिय हैं. शनिजी से डरने की नहीं बल्कि शनिजी से प्रेम की जरूरत हैं. शनिजी के प्रेम वहीं कर सकता हैं, जो सत्य, प्रेम, न्याय, समाज में जरूरतमंदों की मदद का भाव रखता हैं. जरूरतमंदों व समाज की मदद करने वाले पर शनिजी की कृपा जरूर बरसती हैं.
ये विचार हैं शनि साधक व महामंडलेश्वर दादू महाराज के. वे अन्नपूर्णा रोड पर शनिजी की कथा में अमृत वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को अपनी आय में से कुछ हिस्सा धर्म व जरूरतमंदों के लिए निकालना चाहिए. यह भी ईश्वरीय कार्य से कम नहीं माना जाएगा. जरूरत मंदों के इलाज, बच्चों की पढ़ाई, निर्धन परिवार की बेटी के विवाह, भूखों को भोजन कराने से न केवल अपने मन को सुकून मिलता हैं, बल्कि ईश्वर की कृपा भी बरसती हैं. शनिजी को दुनिया में भलाई का काम करने वाले ही पसंद हैं. दादू महाराज ने कहा कि धर्म हमें नियमानुसार जीने की सीख देता हैं, जो लोग अत्याचार, अनाचार, भष्टाचार करते हैं, वे धार्मिक नहीं हो सकते. ऐसे लोगों को पर प्रभु की कृपा नहीं होती. इस दौरान व्यास पीठ का पूजन विधायक रमेश मैंदोला, पार्षद देवेंद्र रावत, नीलेश चौधरी, समाजसेवी अजय सोडानी आदि ने किया. भक्त मंडल के आशीष गुप्ता, अलका घुगरे ने बताया कि इस मौके पर सैकडों भक्तों को सिद्द की हुई माला, शनिजी का यंत्र व अंगूठी नि:शुल्क प्रसादी रूप में भेंट की गई।


