- ‘कल्कि 2898 एडी’ की दो नेशनल अवॉर्ड जीत पर वैजयंती मूवीज़ में जश्न
- StudyIQ expands to larger Centre at Indore for UPSC and MPPSC aspirants of Madhya Pradesh
- NIF Global Indore Students Earn Spotlight at ‘The Runway’ During Lakmé Fashion Week × FDCI
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट्स को लैक्मे फैशन वीक × एफडीसीआई के दौरान ‘द रनवे’ पर पहचान मिली
- Areion Finserve appoints Shekhar Ramarajan as Chief Executive Officer
संभाग में पेयजल के मुकम्मल इंतजाम के सख्त निर्देश
इन्दौर. कमिश्नर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय आदि विभागों की समीक्षा की गयी तथा अधिकारियों को मैदानी हकीकत जानने के लिए पूरे संभाग का दौरा करने के निर्देश दिये गये.
कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि इंदौर संभाग में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल के मुक्म्मल इंतजाम किये जाये. उन्होंने कहा कि जो हैण्डपंप बंद है, उन्हें शीघ्रताशीघ्र चालू किया जाये। जो नलजल योजनाएं बंद है, उन्हें भी शीघ्र चालू किया जाए. राज्य शासन से आवश्यक बजट प्राप्त कर संभ्राग में बंद सभी 31 नलजल योजनाएं शीघ्रातिशीघ्र शुरू की जाए. नये टयूबवेल हर साल अप्रैल, मई-जून में ही खोदे जाये और जहां पर नलजल योजनाएं लम्बे समय से बंद है, उन मैदानी अमले की जिम्मेदारी तय की जाए. बंद नलजल योजनाओं की सूची तैयार कर दो दिन में प्रस्तुत की जाये। 30 जून, 2018 के बाद नलकूप खनन का काम बंद कर दिया जाये। सभी स्कूलों में पेयजल मुहैया कराया जाए.
किसानों को उचित मूल्य मिले
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इंदौर संभाग में भावांतर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। किसानों को गेहूं, चना और लहसुन का उचित मूल्य मिलना चाहिये. उन्होंने कहा कि 15 जून से समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी भी शुरू की जायेगी. बैठक में विभागीय अधिकारी मैजूद थे.


