- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
जल संरक्षण और संवर्धन के लिए चलेगा अभियान
इंदौर. इंदौर जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यो के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत जिले के तालाबों का गहरीकरण एवं जीर्णोधार के कार्य किये जायेंगे। इसके लिए सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य योजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये गये है.
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक में दी गयी. बैठक में अपर श्री कैलाश वानखेड़े, सुश्री निधि निवेदिता, श्री अजयदेव शर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिये कि सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकृत किये जाए. जिले में पट्टा अधिकार अधिनियम के तहत सभी पात्र परिवारों को पट्टे दिये जाय। यह ध्यान रखा जाय कि कोई भी पात्र परिवार पट्टे से वंचित नहीं रहे. उन्होंने जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के प्रारंभिक तैयारियों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ करें. पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखे। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने निर्देश दिये कि मतदाता सूची को पूर्ण रूप से शुद्ध बनाया जाय। मतदाता सूची में सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल किये जाए. मृत्य अथवा अन्यत्र चले गये मतदाताओं के नाम सूची से हटाये जाए. सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र मिल जाय, यह भी सुनिश्चित किया जाय. सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की युक्तियुक्तकरण का कार्य निर्धारित मापदण्ड अनुसार मतदाताओं की सुविधा के अनुसार ही करें. युक्तियुक्तकरण कार्य में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का भी सहयोग लें.
चित्र- कलेक्टर.


