- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
जिनालयों में विशिष्ट औषधियों से किया सामूहिक महाअभिषेक
इन्दौर। शांतिनाथ जैन मंदिर के तत्वावधान में एक दिवसीय सामूहिक महाअभिषेक उत्सव का आयोजन शुक्रवार 11 मई को शांतिनाथ जैन मंदिर तेली बाखल में सुबह 6.30 बजे से हुआ। इस सामूहिक महाअभिषेक में शहर के 4 जिनालयों में जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी आचार्यों, साधु-साध्वी एवं संतों के सान्निध्य में अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं इस महोत्सव में जैन समाज के लगभग 1.50 लाख से अधिक समाज बंधु शामिल हुऐ।
शांतिनाथ जैन मंदिर से जुड़़े मनीष शाह, सुनील पटवा और प्रीतेश ओसतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक महाअभिषेक उत्सव इन्दौर के साथ ही संपूर्ण भारत वर्ष में एक ही दिन, एक ही समय, एक साथ, एक लाख से अधिक भक्त पूरे भारत वर्ष में 1008 से अधिक जिनालयों में सुबह 7 बजे से भव्य सामूहिक महाअभिषेक उत्सव मनाया गया। शहर की अलग-अलग दिशाओं में स्थित 5 जैन जिनालयों में समाज बंधुओं द्वारा सुबह के सत्र में सामूहिक अभिषेक पूजन भी किया। महोत्सव के तहत आचार्यों एवं साधु-साध्वी भगवंतों की मौजूदगी एवं सान्निध्य में समाज बंधुओं द्वारा 108 नदियों के पवित्र जल, तीर्थों का शुद्ध जल एवं 151 विशिष्ट औषधियों के द्वारा मंत्र, तंत्र, यंत्र, सोने-चांदी के बरक तथा मुद्रा के साथ महाअभिषेक किया गया। इस महाअभिषेक उत्सव में जैन समाज के लगभग 1.50 लाख से अधिक समाज बंधु शामिल हुए थे। शुक्रवार को हुए इस महोत्सव में जैन समाज के 5 जिनालय तेली बाखल, कालानी नगर, वल्लभ नगर एवं तिलक नगर जैन मंदिर में यह उत्सव एक ही दिन, एक ही समय, एक साथ मनाया गया। अभिषेक उत्सव गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयघोष सूरिश्वरजी महाराज के सान्निध्य में उत्सव मनाया गया।


