- Ameesha Patel Reveals Fans Made Marriage Albums for Her & Hrithik Roshan After Kaho Naa… Pyaar Hai
- मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को दिल्ली में मिला बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीटूशन का सम्मान
- Shilpa Shirodkar Shares a Priceless Untold Memory of Meeting Amitabh Bachchan for the First Time on the Sets of the Film 'Hum'
- शिल्पा शिरोडकर ने साझा की अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात की अनमोल और अनकही याद, फिल्म ‘हम’ के सेट पर
- ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रुक्मिणी का तगड़ा अवतार, फैंस बोले – बस अब तो इन्हीं का जलवा!
नक्काश का फर्स्ट लुक कान फिल्म फेस्टिवल में लांच
कांस। सोशल इश्यूज़ को बारीकी से उठाने वाले डायरेक्टर जैगम इमाम की तीसरी फिल्म नक्काश का फर्स्ट लुक आज कान फिल्म फेस्टिवल में लांच हो गया।इस मौके पर सुभाष घई, प्रसून जोशी, हुमा कुरैशी समेत इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज मौजूद रहे। नक्काश बनारस के एक मुस्लिम कारीगर की जिंदगी पर बनी फिल्म है जो मंदिरों में नक्काशी का काम करता है। नक्काश में इनामुल हक लीड रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म एक और खासियत ये है कि इसमें शारिब हाशमी, इनामुल हक और कुमुद मिश्रा की तिकड़ी है जो पहले भी फिल्मिस्तान के जरिए बॉलीवुड में धमाका कर चुकी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक जैगम इमाम ने बताया कि नक्काश अपनी कहानी के जरिए देश के कई संवेदनशील मुद्दों को डील करती है, कान में जिस तरह का रिस्पांस मिला उससे हम खासे उत्साहित हैं, इंडिया में भी हमें काफी अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है। नक्काश के निर्माता जैगम इमाम और पवन तिवारी फिल्म के कोप्रोड्यूसर पद्मजा पिक्चर्स है ।


