- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दर्शकों की तालियां बनाती है ऊर्जावान: आनंद
इंदौर. आनंद के जादुई आनंद के क्या कहने। ये तो आज भी वैसा था जैसा कल था, और कल भी वैसा ही रहेगा, जैसा आज है. ये कहना है उन लोगों का, जो जादूगर आनंद के शो देख कर उनके दीवाने हो रहे हैं. लोग उत्साह और उत्सुकता लेकर जादूगर आनंद को देखने जा रहे. वहीं मंच पर पहुंचने वाले अतिथि कहते हैं कि आनंद साहब का जादू जितनी बार देखो, हर बार अलहदा होता है. उनके अंदाज की दुनिया यदि दिवानी है, तो इसका श्रेय आनंदजी की त्याग-सेवा और जादू के प्रति समर्पण भाव को जाता है. जादूगर आनंद जादुई माला से अतिथियों का स्वागत करते हें. अतिथि ये देख आश्चर्य से भर उठते हैं कि कैसे अचानक माला प्रकट हुई और उनके गले में पड़ गई. दर्शक भी कह रहे हैं कि ऐसा जादू उन्होंने अन्यत्र कहीं नहीं देखा. जादूगर आनंद ने जोर देकर कहा कि वे जो दिखाते हैं, वही सच होता है. कोई ये न समझे कि मंच को नीचे काट कर उसमें कोई सुरंग बनाई गई है. उन्होंने कहा कि ये जादू मेरे हाथों का कमाल है और इसी के चलते शो के दौरान पूरे समय एकाग्रचित्त दर्शक बाहर की दुनिया भूल जाते हंै. आनंद ने कहा दर्शकों की तालियां उन्हें हमेशा उर्जावान रखतीं हैं. जादू उनके खून में है और जब तक उनके शरीर में सांसे हैं, तब तक वे जादू दिखाते रहना चाहते हैं।


