- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
दसवीं की मैरिट लिस्ट में हंसदास स्कूल के दृष्टिहीन अक्षत का कीर्तिमान
सभी विषयों में विशेष योग्यता हांसिल की. मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
इंदौर। लोहारपट्टी स्थित हंसदास मठ हा.सै. स्कूल के दसवीं कक्षा के दिव्यांग छात्र अक्षत बल्दवा ने हाईस्कूल की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को अक्षत को उसकी माता श्रीमती मीना बल्दवा के साथ भोपाल स्थित अपने आवास पर आमंत्रित कर उसका सम्मान भी किया। स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने बताया कि अक्षत दृष्टिहीन है और उसने दृष्टिहीनों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। अक्षत के पिता संजय बल्दवा हैं, जो लोहारपट्टी में ही रहते हैं। उसे इस परीक्षा में हिंदी स्पेशल में 89, इंग्लिश जनरल में 84, संस्कृत में 82, विज्ञान में 97, संगीत में 94 एवं समाजविज्ञान में 91 अंक प्राप्त हुए हैं, इस तरह कुल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अक्षत ने सभी विषयों में विशेष योग्यता भी प्राप्त की है। उसकी इस सफलता पर स्कूल के संचालक मंडल ने भी विशेष सम्मान करने की घोषणा की है।


