- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पाश्र्वनाथ भगवान के गूंजे जयकारे
मंदिर के शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा,
इंदौर. श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के तत्वावधान में छोटा बांगड़दा रोड़ स्थित हाईलिंक सिटी में बने पाश्र्वकल्पतरू धाम में तीन दिवसीय ध्वजारोहरण महोत्सव का मुख्य उत्सव सोमवार को हजारों समाज बंधुओं की मौजूदगी एवं आचार्यों के सान्निध्य में मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहरा कर मनाया गया. धर्म ध्वजा के पूर्व सभी समाज बंधुओं द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई. शोभायात्रा में पाश्र्वनाथ भगवान के जयकारे गूजते रहे.
श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के शांतु पालरेचा, सुरेश बोथरा एवं पुण्डरिक पालरेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटा बांगड़दा हाईलिंक सिटी में बने पाश्र्वकल्पतरू धाम का तृतीय वर्षगांठ महोत्सव के तहत सोमवार मुख्य उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. मालवरत्न वीररत्नविजयजी महाराज एवं विजयप्रभाश्रीजी आदिठाणा महाराज के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा भी समाज बंधुओं द्वारा निकाली गई. शोभायात्रा के पश्चात सुबह के सत्र में सभी समाज बंधुओं द्वारा सत्तरभेदी पूजन की क्रिया साधु-संतों के सान्निध्य में की गई. इसके पश्चात पाश्र्वकल्पतरू धाम पर विजय मेहता, मनीष सुराणा एवं संजय मोगरा द्वारा मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई. धर्म ध्वजा में सभी समाज बंधु भगवान पाश्र्वनाथ के जयकारे लगा रहे थे जिससे पूरा मंदिर परिसर भगवान पाश्र्वनाथजी के जयकारों से गूंज उठा. इसके पश्चात आचार्य वीररत्नविजयजी महाराज एवं श्री विजयप्रभाश्रीजी आदिठाणा ने धर्म सभा को संबोधित किया. आचार्य वीररत्नविजयजी महाराज ने सभी समाज बंधुओं को धर्म ध्वजा के महत्व को बताया. इसके पश्चात सभी समाज बंधुओं के लिए स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम हुआ. जिसमें हजारों की संख्या में समाज बंधुओं ने स्वामी वात्सल्य का आनंट उठाया। वहीं कार्यक्रम का संचालन शेखर गेलड़ा ने किया एवं आभार शांतु पालरेचा एवं पुण्डरिक पालरेचा ने माना।
आज होगा महोत्सव का समापन
श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के शांतु पालरेचा, सुरेश बोथरा एवं पुण्डरिक पालरेचा ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्री मणिभद्र बाबा का हवन किया जाएगा जिसमें समाज बंधुओं द्वारा हवन कुंड में आहुतियां देकर इस तीन दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। छोटा बांगड़दा स्थित हाईलिंक सिटी में बने पाश्र्वकल्पतरू धाम के इस तीन दिवसीय महोत्सव में हजारों की संख्या में समाज बंधुओं के साथ-साथ आचार्य, साध्वी एवं साधु-संत बड़ी संख्या में शामिल होकर सभी समाज बंधुओं को अपना आशीष प्रदान करेंगे.
चित्र- जैन समाज के नाम से दो है..


