- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
धरना कर रहे विद्यार्थियों की बिगड़ रही हालत
मामला मॉडर्न मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों का
इंदौर. रीगल चौराहे पर धरने पर बैठे मॉडर्न मेडिकल कॉलेज के छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है. बावजूद इसके उनकी सुनने वाला कोई नहीं और उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है. कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. भरी धूप में धरने पर बैठे विद्यार्थियों की अब हालत भी खराब होने लगी है. रविवार को एक छात्रा की बिगड़ गई और बेहोश हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सरकार और प्रशासन कोई ठोस कदम उठाए.
उल्लेखनीय है कि मॉडर्न मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं नहीं लग रही हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है. पिछले सात दिनों से विद्यार्थी इसे लेकर विरोध जता रहे हैं. पहले कॉलेज में इसे लेकर प्रदर्शन किया गया. अब छात्र रीगल चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं. छात्रों का कहना है कि संचालकों ने शिक्षकों को वेतन नहीं दिया है जिससे उन्होंने पढ़ाना बंद कर दिया है और अब तो कॉलेज भी सील पड़ा हुआ है. 25 दिनों से कॉलेज पूरी तरह बंद है. कॉलेज की मनमानी के चलते विद्यार्थियों का भविष्य संकट में आ गया है. छात्रा साक्षी जैन ने बताया कि हम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, महापौर मालिनी गौड़, कलेक्टर और डीआईजी के सामने भी समस्या रख चुके हैं. लेकिन हमारी समस्या कोई नहीं सुन रहा और न उस पर कोई कार्रवाई हो रही है. मामले में केवल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है. विद्यार्थियों को भविष्य ध्यान में रखते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जबकि हम लगातार सात दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रा साक्षी जैन ने बताया कि हम 148 एमबीबीएस के स्टूडेट्स लगातार 160 घंटो ंसे धरना दे रहे हैं. तेज धूप होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. रविवार को एक छात्रा डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं कुछ अन्य विद्यार्थियों की भी हालत खराब हो रही है. हम चाहते है बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार और प्रशासन शीघ्र ही कार्रवाई की जाए.


