- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
मजदूरी कर काट रहा था फरारी, ईनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर. मारपीट कर फरार चल रहे इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफतार किया है. आरोपी क्षिप्रा क्षेत्र में मजदूरी कर पुलिस से छिपकर फरारी काट रहा था.
क्राईम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी भूपेन्द्र भिलाला (19) निवासी 01 स्नेह नगर फरार चल रहा है. फरार आरोपी की तलाश हेतु हरसंभव प्रयास किये गये किंतु वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. आरोपी को पकडने के संबंध में पुलिस को विश्वसनीय सूचना देने वाले तथा आरोपी को गिरफतार करने पर 2 हजार रूपये की घोषणा की गई. आरोपी की तलाश क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा की जा रही थी. फरार आरोपी को जूनी इंदौर क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आपसी झगड़े में विवाद होने से फरियादी के साथ मारपीट की गयी थी. जिस पर फरियादी द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर अपराध कायम कराया गया था. आरोपी ने बताया कि वह विजय नगर, लसूडिय़ा एवं क्षिप्रा क्षेत्र में मजदूरी कर पुलिस से छिपकर फरारी काट रहा था. आरोपी ने बताया कि उस पर थाना जूनी इंदौर में मारपीट व अवैध शराब बेचने के पूर्व में भी कई प्रकरण पंजीबद्ध है.


