- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महिलाओं के हुए रोचक मुकाबले
इंदौर। चिमनबाग मैदान पर खेली जा रही कौटिल्य कप राज्य स्तरीय इनामी सीनियर कबड्डी स्पर्धा के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के साथ महिलाओं के भी रोचक मुकाबले खेले गए। इंदौर की स्थानीय टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए लीग के अधिकांश मुकाबले जीते। तो वहीं मेजबान लकी वाण्डरर्स स्पोट्र्स केयर की टीम दोनों वर्गों में विजयी रही।
महिला वर्ग के लीग मैच में गीता, उर्मिला व पूजा जैन के दमदार प्रदर्शन की बदौलत लकी वाण्डरर्स स्पोट्र्स केयर की टीम ने सागर को आसानी से 45-12 से पराजित कर दिया। महिलाओं के अन्य लीग मैच में गांधी व्यायामशाला नसरुल्लागंज ने सागर को 32-16 से, इंदौर वाण्डरर्स ने भोपाल को 23-13 से, लकी वाण्डरर्स ने जबलपुर एकेडमी को 31-22 से, भक्ती व्यायामशाला टिमरनी ने संस्था वैष्णवी को 33-32 से तथा भोपाल ने खांतेगांव को 40-26 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में भी प्रदेश की टीमों के मध्य कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जिसमें लीग मुकाबलों में लकी वाण्डरर्स व मास्ताना क्लब डकाच्या का मुकाबला काफी कांटे का रहा और मैच के अंत में लकी वाण्डरर्स की टीम 31-30 से विजयी रही। पुरुष वर्ग के अन्य लीग मैचों में न्यू एसबीएस टिमरनी ने म.प्र. पुलिस भोपाल को 34-33 से, विक्रम स्पोट्र्स ने बिजलपुर वाण्डरर्स को 29-14 से, लकी वाण्डरर्स स्पोट्र्स केयर ने डायमंड क्लब राऊ को 27-17 से, म.प्र. पुलिस भोपाल ने खांतेगांव को 46-21 से, टिमरनी ने खांतेगांव को 29-16 से, विक्रम स्पोट्र्स ने लकी वाण्डरर्स स्पोट्र्स केयर बी को 36-28 से तथा टाइगर क्लब कजलाना ने टिमरनी ने 27-20 से मात देकर क्वार्टर फाइनल के लिए अपना दावा पुख्ता किया।
मुकाबलों के दौरान विनय पिंगले, ईश्वर बाहेती, आदित्य दीक्षित, जगमोहन वर्मा, पद्मा भोजे, ज्योति तोमर, विनिता धर्म, अब्दुल रऊफ व जीडी सोनी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर राजेंद्र सातालकर, अशोक वर्मा, कन्हैया रघुवंशी, महेश गोठवाल, अमित खुटाल व शेखर सुमन मौजूद थे। आज भी भारी तादाद में दर्शक खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे थे।


