- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तमन्ना भाटिया ने ‘अरनमनई 4’ पर दर्शकों के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया!
पैन इंडिया एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘अरनमनई 4’ के साथ सफलता का स्वाद चख रही हैं, जिसे दर्शकों से प्यार मिल रहा है। फिल्म ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के रफ पैच को खत्म किया और 2024 की पहली हिट के रूप में उभरी। इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में 20 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की।
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें लोगों ने बताया कि उन्होंने सिनेमाघरों में सुंदर सी निर्देशित फिल्म का कितना आनंद लिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “ओवरफ्लोइंग विद ग्रेटिट्यूड फ़ॉर इमेंस लव एंड सपोर्ट।” जैसे ही उन्होंने पोस्ट डाला, फैंस ने टिप्पणी की कि वह किस तरह सफलता की हकदार हैं। एक फैन ने लिखा “काँग्रेचुलेशन्स तमन्ना. यू हैव गिवेन योर हार्ट एंड सोल फ़ॉर द मूवी.” जबकि एक दूसरे यूजर ने कहा, “लव्ड योर परफॉरमेंस.”
काम के मोर्चे पर, तमन्ना तेलुगु फिल्म ‘ओडेला 2’ में ‘शिव शक्ति’ के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वह जॉन अब्राहम के साथ निखिल आडवाणी की हिंदी फिल्म ‘वेदा’ में भी नजर आएंगी। ओटीटी के मोर्चे पर, वह करण जौहर के प्रोडक्शन वेंचर ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ में चमकने के लिए तैयार हैं, जो एक वेब-सीरीज़ है, जिसकी घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी। उनके पास एक अनटाइटल्ड ओटीटी फिल्म भी है, जिसका निर्देशन नीरज पांडे करेंगे।


