- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
होटल इंडस्ट्री में धैर्य के साथ हार्ड वर्क जरूरी
इंदौर. होटल इंडस्ट्री के लिए धैर्य जरूरी है और यह गुण आपके पास है तो निश्चित ही इसमें उन्नति करेंगे. यह आप एसोसिएट के पद से शुरू कर एक्जीक्यूटिव के पद तक पहुंच सकते हैं. बस धैर्य के साथ हार्डवर्क जरूरी है. होटल इंडस्ट्री के लिए कम्यूनिकेशन स्किल, पर्सनॉलिटी और नॉलेज पर ध्यान देना जरूरी है. उक्त सभी गुण आप में है तो यहां एक सफल करियर बनाने में सफल होंगे.
यह कहना है इंदौर मैरियट होटल की डायरेक्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज रूबी खान का. वे होटल के जर्नी वीक के समापन के साथ ही आयोजित इंटर्न्स ड्राइव समारोह में संबोधित कर रही थी. होटल इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह सबसे बड़ा वॉक-इन ड्राइव था. इसमें होटल ने युवा प्रतिभाओं को इंटर्नशिप के लिए अवसर प्रदान किए. इस विषय पर चर्चा करते हुए रूबी ने बताया कि इंटर्न्स ड्राइव के जरिये शहरभर के कॉलेजों में पढ़ रहे युवाओं को इस क्षेत्र का व्यावसायिक अनुभव लेने के लिए एक सुनहरा मौका मिला. यहां हाउसकीपिंग समेत होटल के सभी महत्वपूर्ण विभागों ने सेटअप के जरिये अपनी कार्यशैली बताई ताकि युवा इंटर्न अपनी पसंद के अनुसार विभाग का चयन कर सके इंटर्न्स ड्राइव के जरिये उन्हें होटल इंडस्ट्री क्षेत्र का विस्तृत ब्यौरा मिला. इतना ही नहीं, यहां आए युवाओं ने लीडरशिप टीम से बातचीत की जिससे उन्हें होटल इंडस्ट्री के अवसरों और चुनौतियों का व्यावहारिक ज्ञान मिला.
तेजी से होती है ग्रोथ
रूबी ने आगे बताया कि जर्नी वीक के तहत, होटल से भविष्य में जुडऩे वाली प्रतिभाओं को होटल इंडस्ट्री में अपने कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. साथ ही यहां के अधिकारी वर्ग ने अपने अनुभव साझा किए और यह बताया कि आखिर कैसे मैरियट इंटरनेशनल उनके कैरियर को स्थापित करने के लिए एक सर्वश्रेष्ठ समूह है. उन्होंने बताया कि 108 होटल है इसलिए इसमें ग्रोथ तेजी से होती है. 11 हजार से लेकर 50 हजार तक सैलेरी प्राप्त कर सकते हैं. होटल इंडस्ट्री में ग्लैमर के साथ फैसेलिटी भी बहुत है. यहां आने से प्रेरणा मिलती है और लोगों से मिलने से आत्मविश्वास बढ़ता है. हम स्टूडेंट में फ्यूचर में लीडर देखते हैं. इस आयोजन से हम जानना चाहते हैं कि स्टूडेंट्स क्या चाहते हैं साथ ही यहां के एसोसिएट और कर्मचारियों से ये भी जानें की होटल की डिमांड क्या है.


