- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मांगलिक प्रसंगों पर गौवंश के लिए कूपन देने का आग्रह
अहिल्या माता गौशाला के सहायतार्थ बैठक में बनी अभिनव योजना
इंदौर. शहर की 159 वर्ष पुरानी और देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित केशरबाग रोड स्थित अहिल्या माता गौशाला के लिए न्यासी मंडल द्वारा एक अभिनव योजना तैयार की गई है. जन्म-मृत्यु और विवाह सहित अन्य मांगलिक प्रसंगों पर उपहार एवं लिफाफों के बजाय गौवंश के सहायतार्थ धनराशि के कूपन जारी कर उनकी मदद से गौवंश के लिए आहार-भूसा आदि के लिए ऐसे परिवारों को जोडऩे का अभियान चलाया जाएगा, जिनके यहां ऐसे कार्यक्रम प्रस्तावित होंगे. इस राशि से गौवंश के लिए आहार के साथ ही पर्यावरण सुधार के लिए पौधे रोपने का अभियान भी इसमें शामिल है.
कल शाम समाजसेवी एवं ट्रस्ट के मानद सदस्य गिरीश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, महामंत्री पुष्पेंद्र धनोतिया, समाजसेवी विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, भूसा संग्रहण समिति के संयोजक अरविंद बागड़ी, सी.के. अग्रवाल, ओमप्रकाश पसारी, अखिलेश राठी, देवेंद्र नागर, भानुभाई पटेल, जी.डी. अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को गौशाला एवं गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण से जोडऩे हेतु यह योजना बनाई गई है कि जिस किसी परिवार में मांगलिक प्रसंग होंगे, वहां गौशाला के सदस्य पहुंचकर उनसे आग्रह करेंगे कि वे ऐसे प्रसंग पर नगद धनराशि की जगह उपहार में गौशाला द्वारा जारी कूपन भेंट करें ताकि उस राशि का उपयोग गौवंश के लिए आहार एवं पर्यावरण सुधार के लिए पौधे रोपने में हो सके। पेडमी स्थित गौशाला में इस वर्ष वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य भी रखा गया है. गौशाला के लिए भूसा खरीदी का कार्य भी चल रहा है जिसमें कोई भी दानदाता 4100 से लेकर 41 हजार या उससे अधिक की राशि भी जमा कर सहयोग कर सकता है. गौशाला ट्रस्ट ने शहर के सभी धर्म एवं उत्सवप्रेमी तथा गौभक्तों से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक सहयोग देकर अहिल्या माता गौशाला को सहयोग प्रदान करें।


