- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शादी पर मेरी सोच मिष्टी जैसी ही है- रिया शर्मा
स्टारप्लस का बहुप्रतीक्षित स्पिन ऑफ शो ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ अपनी ताजातरीन और आधुनिक कहानी की वजह से पहले से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। एक युवा लड़की मिष्टी की भूमिका निभा रहीं, अभिनेत्री रिया शर्मा टेलीविजन पर अपने अनदेखे अवतार में नज़र आयेंगी। अपने ऑन-स्क्रीन किरदार से समानता रखते हुए रिया ना केवल मिष्टी से प्रेरित है,बल्कि शादी को लेकर उनकी सोच मिष्टी जैसी ही है।
इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि यदि रिया की शादी होने वाली होगी तो इस पर उनकी सोच और राय उनके किरदार मिष्टी से प्रेरित होगी। रिया ने बताया, ‘‘शादी पर मेरी सोच मिष्टी की तरह है। मुझे ऐसा लगता है कि यदि आपके अंदर से यह आवाज आती है कि यह सही व्यक्ति है, तभी शादी होनी चाहिये।
जरूरत से ज्यादा ना सोचें। लेकिन कहने का मतलब है कि आपको को व्यक्ति का वास्तविक पहलू पता होना चाहिये। शुरुआत में एक व्यक्ति हमेशा ही अपनी और अपने परिवार की अच्छी बातें ही सामने दिखायेगा; कुछ समय बाद ही सही तस्वीर सामने आती है।’’
‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ चैनल पर सबसे ज्यादा लंबे समय से चलने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की विरासत को आगे ले जा रहा है और दर्शकों के सामने शादी, रिश्ते और परिवारिक बंधन को लेकर एक अनूठी सोच पेश कर रहा है। परदे पर रिया की मजबूत मौजूदगी और उनके अभिनय के हुनर के साथ, यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है!


