- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शिवराज सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए किया यज्ञ
इन्दौर. मंगलवार को मजदूर दिवस पर मराठा समाज नवनिर्माण सेना ने एमवाय स्थित शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराष्ट्र दिवस मनाया एवं शिवराज सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हवन कुंड में आहुतियां भी डाली. इस अवसर पर मराठा नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों और समाज बंधुओं ने जय शिवाजी-जय भवानी के साथ नारेबाजी की और मराठा समाज को आरक्षण देने की शिवराज सरकार से मांग भी की.
श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर, दिगंबर पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सैकड़ों की संख्या में मराठा नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी और समाज बंधु एमवाय स्थित शिवाजी प्रतिमा पर इक_ा हुए. सभी समाज बंधुओं ने मजदूर दिवस के साथ-साथ शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराष्ट्र दिवस भी मनाया. वहीं इसके पश्चात समाज बंधुओं ने शिवराज सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए समाज की महिलाओं और पुरूषों ने हवन कुंड में आहुतियां भी डाली. श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर ने कहा कि मराठा समाज कई वर्षों से शिवराज सरकार से आरक्षण की मांग कर रहा है. लेकिन शिवराज सरकार ने मराठा समाज की यह मांग आज तक पूरी नहीं की है. उन्होंने बताया कि मराठा समाज के कई लोग पिछड़े हैं और सामान्य वर्ग में आने के कारण उन्हें नौकरी में आरक्षण नहीं मिल पाता है, इस कारण वे गरीबी का जीवन जी रहे हैं. बेहतर हो कि शिवराज सरकार उन्हें पिछड़ी जाति में शामिल करें, ताकि उन्हें भी सरकार नौकरी और अन्य जगह लाभ मिल सके. मराठा समाज ने शिवराज सरकार को चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगों को सरकार ने नहीं माना तो यह आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी भी दी है. वहीं मराठा समाज द्वारा आयोजित इस महाराष्ट्र दिवस पर मुख्य रूप से विश्वनाथ कदम, दिगंबर पुजारी, सूर्यकांत चोरे, दिपक वालेकर, रमेश पाटील, स्वाति मोहिते, कृष्णा सुपेकर, सुरेश चौहान, निहारिका कुंजीर, कल्पना पाटिल, रचना चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए थे।


