- Ameesha Patel Reveals Fans Made Marriage Albums for Her & Hrithik Roshan After Kaho Naa… Pyaar Hai
- मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को दिल्ली में मिला बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीटूशन का सम्मान
- Shilpa Shirodkar Shares a Priceless Untold Memory of Meeting Amitabh Bachchan for the First Time on the Sets of the Film 'Hum'
- शिल्पा शिरोडकर ने साझा की अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात की अनमोल और अनकही याद, फिल्म ‘हम’ के सेट पर
- ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रुक्मिणी का तगड़ा अवतार, फैंस बोले – बस अब तो इन्हीं का जलवा!
“संजू” के नए पोस्टर में रणबीर कपूर का “पठानी” लुक!
राजकुमार हिरानी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है और साल की बहुप्रतीक्षित बायोपिक “संजू” के विभिन्न लुक पोस्टर के साथ निर्माता बखूबी जनता जनार्दन का रुझान अपनी तरफ़ बनाये हुए है।
फ़िल्म के नवीनतम पोस्टर में रणबीर कपूर साल 2013 से संजय दत्त के प्रसिद्ध पठानी स्टाइल में नज़र आ रहे है। रणबीर कपूर का अविश्वसनीय परिवर्तन हमें उस समय वापस ले जाता है जब संजय दत्त जेल जाने से पहले अग्निपथ में अपनी भूमिका के लिए तैयार थे।
पोस्टर को साझा करते हुए राजकुमार हिरानी ने ट्वीट किया, – “जब मैं रणबीर से मिलता हूं, तो मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर पाता कि वह एक साल पहले इस तरह दिखता था जब हम फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे।”
अब तक रिलीज हुए फ़िल्म के सभी पोस्टर ने, स्क्रीन पर फिल्म देखने के लिए दर्शकों के बीच जिज्ञासा और प्रत्याशा पैदा कर दी है।
फिल्म के टीज़र की प्रशंसा न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि आलोचकों ने भी की है, जिस वजह से अब फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतेजार किया जा रहा है। देखते ही देखते फ़िल्म का टीज़र और पोस्टर इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया और सबसे ज़्यादा देखने देखे जाने वाले टीज़र का खिताब अपने नाम कर लिया है।
वर्ष की सबसे अनुमानित फिल्मों में से एक, ‘संजू’ ने संजय दत्त के रूप में रणबीर कपूर के अद्भुत परिवर्तन के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया है।
राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।
फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


