- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
सांईधाम बस्ती के कुष्ठ रोगियों को दिये उपहार
इंदौर. माहेश्वरी युगलों की सामाजिक संस्था माहेश्वरी रॉयल्स के 230 सदस्यों ने अपने सेवा सहयोग अभियान के तहत पितृ पर्वत के पास स्थित नारायण सांई धाम पर रहने वाले कुष्ठ रोगी बंधुओं और उनके परिजनों और उनके परिजनों को कुर्ता पायजामा, साड़ी, बर्तन सेट, कंबल, रक्तचाप नापने की मशीन भैंट कर उनके साथ भोजन किया. सांई बाबा की आरती एवं भजन संध्या का आयोजन भी अध्यक्ष विनोद-नीता राठी,सचिव चेतन-ज्योति नागोरी एवं समन्वयक प्रदीप -अनुराधा राठी तथा कार्यक्रम संयोजक अजय-हेमा बियाणी, अशोक – सपना सोनी की मौजूदगी में किया गया । मेडिकेयर हॉस्पिटल के सहयोग से बस्ती के सभी रहवासियों एवं संस्था के सदस्यों का स्वास्थ परीक्षण भी किया गया. अंत में अध्यक्ष विनोद – नीता राठी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया.


