- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
बस्तियों में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
मात्र दो घंटे में ही 2 हजार से अधिक वाहन चालकों ने किए हस्ताक्षर
इंदौर. रिंग रोड स्थित नगर निगम के पवनपूरी दुर्गा नगर झोन क्र. 18 पर आज ब्लॉक कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अरविंद बागड़ी के नेतृत्व में क्षेत्र की जलसंकट समस्या को लेकर प्रदर्शन किया.
जलसंकट से जूझ रही अभिनय नगर, पंवार नगर, पवनपुरी, दुर्गा नगर एवं आसपास की बस्तियों में दिनोंदिन भीषण हो रही स्थिति के विरोध में झोनल अधिकारी शांतिलाल यादव तथा नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों का घेराव कर चेतावनी दी हैं कि यदि एक सप्ताह में इस क्षेत्र में पेयजल की सुचारू व्यवस्था नहीं की गई तो कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. बागड़ी ने बताया कि पिछले कई दिनों से इन बस्तियों में अनेक घरों में पेयजल का संकट बना हुआ है। सार्वजनिक नलों की हालत भी खराब हो चुकि है. इस अवसर पर दिनेश कुशवाह, रवि यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसी तरह मूसाखेडी एवं आसपास की बस्तियों में भी पेयजल का संकट विकराल रूप लेता जा रहा है. इसके लिए भी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से झोन अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी गई है.


