- 4 Standout Moments of Birthday Girl Karisma Kapoor on India’s Best Dancer Season 5
- Dinesh Vijan and Maddock Films unveil the Teaser of PRAHAAR – The Ujjwal Nikam Story; Rajkummar Rao delivers a Striking First Impression
- दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स लेकर आए प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी का टीज़र; राजकुमार राव का पहला इम्प्रेशन ही सीधा दिल-दिमाग हिला देने वाला!
- IIT Kharagpur Study Finds Scientific Speed Management Can Significantly Reduce Fatal Crash Risk on Indian Highways
- हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता, मस्तिष्क के संकेतों को समझना है जरूरी -डॉ. रजनीश कछारा
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक
झोपड़ी तोडऩे की कार्रवाई से था नाराज
इंदौेर. भूरी टेकरी क्षेत्र में गुरुवार को झोपड़ी तोडऩे की कार्रवाई से नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वह से निगमकर्मियों द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध करने लगा, बमुश्किल उसे नीचे उतारा जा सका.
उल्लेखनीय है कि नगर निगम भूरी टेकरी क्षेत्र में 120 झोपडिय़ों को हटाने की कार्रवाई कर रही है. निगम ने बुधवार को यहां झोपडिय़ों को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी, जिसका विरोध क्षेत्रवासी कर रहे थे. बाद में निगम के समझाने पर वे माने थे. गुरुवार को भी बचे हुए झोपड़ों को हटाने के लिए निगम टीम पहुंची थी. निगम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, यहां रहने वाला संतोष चौहान दौड़कर टॉवर पर चढ़ गया. टॉवर पर चढऩे जानकारी देने पर ननि के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने का कहने लगे. निगमकर्मियों के बार-बार आग्रह पर ही वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था. इस पर पुलिस को सूचित किया गया. युवक इस दौरान निगम से कार्रवाई को रोकने का कहता रहा. काफी समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को संतोष को सौंप दिया गया. संतोष ने कहा कि निगम उनके घरों को तोड़ रही है, जो सही नहीं है. इसलिए विरोध स्वरूप टॉवर पर चढ़ गया था. यहां यह उल्लेखनीय है कि नगर निगय यहां बसी अवैध झोपडिय़ों को हटाकर पीएम आवास योजना के तहत फ्लैट बना रहा है, जो इन्हें दिए जाएंगे.


