- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
हर्निया में लैप्रोस्कोपी से मिलते हैं श्रेष्ठ परिणाम
बेसिक टू एडवांस्ड मिनीमल एक्सेस सर्जरी पर वर्कशॉप
इंदौर. हमारा शहर अब मेडिकल हब बन चूका है जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज और सर्जरी अब शहर में ही संभव है। इतना ही नहीं अब शहर में एडवांस्ड मेडिसिन और सर्जरी की ट्रेनिंग भी दी जाने लगी है. इसी के तहत आईएजीएस, एमपीएएसआई और एएसआई इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से बेसिक टू एडवांस्ड मिनीमल एक्सेस सर्जरी विषय पर रविवार को होटल बेस्ट वेस्टर्न में वर्कशॉप कराई जा रही है.
वर्कशॉप के पहले शनिवार को प्री-वर्कशॉप के तहत अहमदाबाद से आए डॉ सुनील पोपट ने एक 24 वर्षीय लड़के की आहारनली की सर्जरी कीय उसे आहहरनाली में भोजन अटकने की समस्या थी. डॉ पोपट ने बताया कि यह सर्जरी एडवांस्ड सर्जरी मानी जाती है क्योकि इसमें हमें आहारनली के उन हिस्सों पर काम करना होता है, जो पेट और फेफड़ों जैसे जरुरी अंगों के पास होते हैं. यही कारण है कि इस तरह की सर्जरी करने के लिए विशेष योग्यता की जरुरत होती हैं. लैप्रोस्कोपी के विषय में उन्होंने कहा कि लोग आज भी हर्निया जैसी सर्जरी लैप्रोस्कोपी से करने में डरते हैं जबकि इसके परिणाम सर्वश्रेष्ठ होते हैं।
सेंट्रल इंडिया से 200 सर्जन ले रहे हिस्सा
डॉ. अमिताभ गोयल ने बताया रविवार का दिन हमारे लिए ख़ास होगा हम एक दिन में 12 लाइव सर्जरी देखेंगे. विभिन्न एक्सपर्ट सहज हॉस्पिटल के ऑपरेशन थीएटर में सर्जरी करेंगे जिसका सीधा प्रसारण होटल बेस्ट वेस्टर्न में होगा. कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल इंडिया से 200 सर्जन हिस्सा ले रहे है. शहर के ओटी टेक्नीशियन भी आमंत्रित है। डॉ राजीव जैन ने बताया कि मोटापे की एक खास तरह की सर्जरी का लाइव टेलीकास्ट मुंबई से भी किया जायेगा, जिसे मुंबई के ही डॉ रमन गोयल करेंगे।
लाइव देखी जाएंगी सर्जरी
डॉ अंकुर माहेश्वरी ने बताया कि एक्सपर्ट्स को सर्जरी करते देखना और सीखना एक बेहतर अनुभव होगा। हमारे पेशे में एक अच्छी सर्जरी उसे ही मानी जाती है जिसमें शरीर की एनोटॉमी प्रभावित ना हो. डॉ. सुभाष खन्ना, डॉ.राजेश खुल्लर, डॉ.रमन गोयल, डॉ.दीपराज भंडारकर, डॉ.श्वेता राजे रविवार को हर्निया के विभिन्न सर्जरी करेंगे जिसमें विभिन्न तरह के हर्निया, पाइल्स, मोटापे के सर्जरी, आहारनली की सर्जरी लाइव देखी जाएंगी.


