- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आकाश इंस्टीट्यूट के 113 छात्र प्रतिष्ठित एएफएमसी एमबीबीएस 2020 में क्वालिफाई हुए
शीर्ष 10 लड़कियों और लड़कों की मेरिट सूची में 11 आकाशियन ने रैंक हासिल की।
17 नवंबर : प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले संस्थानों में देश भर में अग्रणी आकाश इंस्टीट्यूट के 113 छात्रों ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) एमबीबीएस 2020 की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो भारत में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी क्षेत्र में एएफएमसी एमबीबीएस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणामों में से एक है। यह एक शानदार उपलब्धि है, जो आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षकों, पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण की उत्कृष्टता को दर्शाता है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा को क्वालिफाई करने वाले 113 छात्रों में से 86 छात्र आकाश इंस्टीट्यूट के रेगुलर क्लासरूम कोर्स के हैं और 27 छात्र डीएलपी (डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम) और डिजिटल पाठ्यक्रमों से हैं।
11 आकाशियन ने गर्ल्स और ब्वॉयज मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में जगह हासिल की है, जिनमें 7 ने गर्ल्स मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में और 4 ने बॉयज मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में रैंक हासिल की है। अखिल भारतीय रैंक 2, 5, 12, 17 हासिल करने वाले छात्र आकाश इंस्टीट्यूट, पुणे से हैं।
प्रभावशाली परिणाम हासिल करने वाले आकाशियन में पुणे के पोयला घोष हैं जिन्होंने लड़की की मेरिट सूची में अखिल भारतीय रैंक 2 हासिल किया है; आकाश डीएलपी के छात्र अनिमेश पवार और भुवनेश्वर की छात्रा मोनालिशा कुमारी ने क्रमशः लड़कों और लड़कियों की मेरिट सूची में अखिल भारतीय रैंक 3 हासिल किया; मेरठ की कृषि गुप्ता और चंडीगढ़ की दिव्या ने क्रमशः लड़कों और लड़कियों की मेरिट लिस्ट में अखिल भारतीय रैंक 4 हासिल किया; पुणे की सोनाली दियावर ने लड़कियों की मेरिट लिस्ट में अखिल भारतीय रैंक 5 हासिल किया; आकाश डीएलपी की छात्रा अदिति महाजन ने लड़कियों की मेरिट लिस्ट में अखिल भारतीय रैंक 7 हासिल किया; गुवाहाटी से ज़रीफ़ इस्लाम ने लड़कों की मेरिट सूची में अखिल भारतीय रैंक 8 हासिल किया; मुंबई से रिया राव ने लड़कियों की मेरिट लिस्ट में अखिल भारतीय रैंक 9 हासिल किया; इंदौर से वैभव बर्फ़ा और कोच्चि से आशी आनंद ने क्रमशः लड़कों और लड़कियों की मेरिट सूची में अखिल भारतीय रैंक 10 हासिल किया और एएफएमसी का स्क्रीनिंग टेस्ट उत्कृष्टता के साथ उत्तीर्ण किया।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के सीईओ, श्रीआकाश चौधरी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हमें गर्व है कि काफी संख्या में छात्रों ने एमबीबीएस 2020 के पाठ्यक्रम के लिए एएफएमसी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। इसका श्रेय हमारे छात्रों की कडी मेहनत, उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों के सहयोग को जाता है जिन्होंने उनकी पूरी तैयारी के दौरान उनका मार्गदर्शन किया है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम अपने सभी छात्रों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करने के लिए बधाई देते हैं।”
छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय रात–रात भर जाग की गई पढाई और आकाश में शिक्षकों के द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट कोचिंग को दिया। आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज की स्थापना 1948 में की गई थी, जो कि भारत का एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान है जिसे शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्वीकार किया जाता है। कॉलेज रक्षा सेवाओं में सुनिश्चित कैरियर की संभावनाओं के साथ अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल और नर्सिंग छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।
एएफएमसी एमबीबीएस 2020 स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन एएफएमसी, पुणे में प्रवेश के लिए किया जाता है। छात्रों का चयन नीट प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ स्क्रीनिंग टेस्ट में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।
इस वर्ष नीट 2020 के शीर्ष 3 रैंक हासिल करने वाले भी आकाश के छात्र हैं, जो इसके क्लासरूम और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से हैं।


