- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
लॉकडाउन में ‘3 इडियट्स’ दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की सूची में है सबसे ऊपर!
इसमें कोई संदेह नहीं है कि “3 इडियट्स” ने 2009 में अपनी रिलीज के साथ न केवल बॉक्स ऑफिस पर जीत हासिल की थी, बल्कि एक दशक से अधिक समय के बाद भी इसे दर्शकों द्वारा उतना ही पसंद किया जाता है। ह
ाल ही में एक संचलन से पता चला है, कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा अभिनीत ‘3 इडियट्स’ इस सप्ताह लॉकडाउन के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक देखी जानी वाली फिल्म बन गयी है।
फिल्म, “3 इडियट्स” आमिर खान, माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य द्वारा अभिनीत एक प्रसिद्ध कॉमेडी फिल्म है। फिल्म एक भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्रों की दोस्ती और उनके सफ़रनामा के बारे में है- एक ऐसा विषय जो आज भी दर्शकों और युवाओं से बेहद संबंधित है।
इस पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी कहते हैं, “यह देखकर खुशी होती है कि 3 इडियट्स, एक फिल्म जिसे हमने एक दशक पहले इतने प्यार से बनाया था, वह अभी भी दिल जीत रही है और इतना प्यार व प्रशंसा प्राप्त कर रही है।”
कहना गलत नहीं होगा कि मूल फिल्में विभिन्न प्लेटफार्म पर नई सदस्यता आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती हैं और 3 इडियट्स निश्चित रूप से इस स्पेस में सबसे आगे है क्योंकि यह फ़िल्म सीमाओं के पार भी दर्शकों का दिल जीत रही है। यह फिल्म अन्य बड़ी फिल्मों की सूची में भी सबसे ऊपर है।
इसके अलावा, यह सूची में एकमात्र भारतीय फिल्म है, जो टॉप पर पहले रैंक पर है। चारों ओर निराशा के साथ लॉकडाउन के बीच में, आमिर और राजकुमार की क्लासिक ऐसी फिल्म है जो हल्की-फुल्की होने के साथ आपको अच्छा महसूस करवाती है और दुनिया में हर कोई इसका आनंद ले रहा है।
फिल्म को न केवल प्यार और प्रशंसा के साथ सरहाया गया था, बल्कि मनोरंजन की डोज़ के साथ यह एक मजबूत संदेश भी देती है।


