- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सारा अली खान के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोअर्स; बनी अपनी पीढ़ी में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री!
सारा अली खान का निस्संदेह सोशल मीडिया में एक बड़ा और लॉयल फैनबेस है जिसमें हर दिन इज़ाफ़ा हो रहा है। और अब, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है और इतने कम समय में लैंडमार्क हासिल करने वाली वह अपनी लीग की एकमात्र अभिनेत्री बन गयी है।
सारा अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म के साथ ही वर्ष 2018 में इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की थी और अब ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ अपनी टोपी में एक ओर पंख जोड़ लिया है। फिर चाहे वह उनका आकर्षक लुक हो, मजाकिया शायरी या फिर इंटेंस वर्कआउट वीडियो, अभिनेत्री का सोशल मीडिया गेम हमेशा ऑन पॉइंट रहा है।
जब भी वह अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती है, वह देश में तहलका मचा देती है।वही, अन्य अभिनेता जिन्होंने उसी वक़्त अपना डेब्यू किया था, वह अच्छे मार्जिन से उनसे दूर हैं। वह अपनी लीग में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अदाकारा हैं।
अभिनेत्री ने 2018 में अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ में अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था, साथ ही अभिनेत्री ने विभिन्न प्रशंसाएं हासिल कीं थी जिसने उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार बना दिया। कैरियर के इतने कम समय के साथ, अभिनेत्री ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है।
आगामी फिल्मों की बात करें तो, सारा जल्द धनुष और अक्षय कुमार के साथ ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी।


