- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
5 अंडररेटेड एक्टर्स, जिन्हें फैंस स्क्रीन पर और देखना चाहते हैं: जिमी शेरगिल से विनीत कुमार सिंह तक!
बॉलीवुड टैलेंट से भरी हुई इंडस्ट्री है, फिर भी कुछ एक्टर्स अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद अक्सर अंडररेटेड रह जाते हैं। फैंस इन अंडररेटेड एक्टर्स को और ज़्यादा देखने के लिए उत्सुक हैं, जिन्होंने लगातार बेहतरीन रोल्स निभाये हैं, लेकिन उन्हें हमेशा वह प्रसिद्धि नहीं मिली, जिसके वे हकदार हैं। आइए, यहाँ ऐसे पाँच एक्टर्स पर एक नज़र डालते हैं, जिन्हें फैंस स्क्रीन पर और ज़्यादा देखना चाहते हैं।
जिमी शेरगिल
गुलज़ार द्वारा निर्देशित ‘माचिस’ से अपना डेब्यू करने वाले, जिमी शेरगिल ‘मोहब्बतें’ की बदौलत रातों-रात लोगों के दिलों की धड़कन बन गए। जहां उनकी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति ने उन्हें पहचान दिलाई, वहीं प्रसिद्धि पाने के उनके मौके बहुत कम ही आए।
विनीत कुमार सिंह
विनीत कुमार सिंह ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, बॉम्बे टॉकीज, अग्ली में अपनी भूमिका से प्रभाव छोड़ा, लेकिन फिल्म ‘मुक्काबाज’ में मुख्य भूमिका के रूप में उनकी पहली फिल्म ने उनकी अभिनय क्षमता को सुर्खियों में ला दिया। ‘रंगबाज’, ‘गुंजन सक्सेना’ जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स में उनकी वर्सेटिलिटी ने सेंटर स्टेज पर अपनी जगह बनाई। अब जब वह ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’, ‘रंगीन’, ‘आधार’ और मल्टीलिंगुअल पैन इंडिया फिल्म ‘एसडीजीएम’ के लिए तैयार हैं, तो उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने जब भी स्क्रीन पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, उन्होंने हमें याद रखने लायक किरदार दिए हैं। ‘हाईवे’, ‘सरबजीत’, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और ‘किक’ जैसी उल्लेखनीय फिल्मों के साथ, रणदीप ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन किया। ‘सरबजीत’ और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में हुड्डा ने जिस तरह से शारीरिक बदलाव किए हैं, उससे उनकी अटूट प्रतिबद्धता का पता चलता है। हमें यादगार प्रदर्शन देने के बावजूद, हुड्डा अभी भी इंडस्ट्री के अंडररेटेड एक्टर्स में से एक हैं।
सोहम शाह
सोहम शाह ने ‘शिप ऑफ थीसस’ के साथ खुद को एक दमदार कलाकार के रूप में स्थापित किया, जिसने 61वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा, उन्होंने क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसित फोकलोर ‘तुम्बाड़’ में एक अभिनेता के रूप में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसे हाल ही में फिर से रिलीज़ किया गया और फिर से सराहना मिली। ‘तुम्बाड़’ के अलावा, उन्हें ‘दहाड़’, ‘द बिग बुल’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में शानदार प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है।
अविनाश तिवारी
एक्टर आइकोनिक रोमांटिक फिल्म ‘लैला मजनू’ से चर्चा में आए, लेकिन हिट सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ और उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से वे एक सनसनी बन गए। कॉमिक रोल्स से लेकर सीरियस परफॉरमेंस तक, एक वर्सेटाइल एक्टर जिन्होंने हर जॉनर में अपना हाथ आजमाया उसके बावजूद, एक्टर इंडस्ट्री के सबसे अंडररेटेड एक्टर्स में से एक हैं।


