- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
आकाश ने कीर्तिमान के साथ मप्र को दिलाया स्वर्ण पदक
इंदौर। बोधगया (बिहार) में हुई राष्ट्रीय सबजूनियर एवं जूनियर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में इंदौर जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के आकाश कौशल ने 102 किलो ग्राम भर वर्ग की सबजूनियर प्रतियोगिता में सहभागिता करते हुए स्नेच में 125 किलो ग्राम एवं क्लीन अंड जर्क में 149 किलो ग्राम वजन उठाकर नवीन राष्ट्रीय कीर्तिमान हुए मप्र के लिए स्वर्ण पदक जीता।
जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंदर सिंह खनूजा एवं सचिव विमल प्रजापत ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान रचने वाले आकाश इंदौर के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने 274 किलो ग्राम वजन उठाकर रिकॉर्ड बनाया।
इन्हें खेल मंत्री जीतू पटवारी, रमेश मेंदोला, सुधीर जैकब, सीबी होलकर, दिनेश पालीवाल, धर्मेन्द्र पालीवाल, सुमीत पालीवाल, मनीष पालीवाल व जितेन्द्र स्वामी ने बधाई दी।


