- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
डॉक्टर के साथ रैंप वॉक कर मुस्कुराये खास बच्चे
सी एच एल अस्पताल में अनोखा आयोजन
इंदौर। दुनिया भर में कटे फटे होंठ और तालू ओं का निशुल्क ऑपरेशन करा रही संस्था स्माइल ट्रेन ने इंदौर में अनोखा आयोजन किया । सीएचएल अस्पताल में हुए इस आयोजन में उन बच्चों ने डॉक्टर्स के साथ रैंप वॉक किया । जिनके कटे होठों के कारण उनसे लोग दूरी बना लेते थे आज उनकी मुस्कुराहट को देखने लोग उमड़ पड़े ।
इस अभियान के भारत में 20 साल पूरे हुए हैं इस मौके पर पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में इंदौर के सीएचएल अस्पताल में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम के तहत पहले दिन आज सीएचएल हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें इस अभियान से जुड़े 15 लोगों का सम्मान किया गया ।
इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ राजेश मेहरा तथा राष्ट्रीय बाल सेवा के दस कोऑर्डिनेटर है जो इन बच्चों को इस बीमारी से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस रमेश गर्ग थे ।
कार्यक्रम में स्माइल ट्रेन संस्था की मैनेजर प्रोग्राम इशानी बिस्वास और सीएचएल अस्पताल के स्माइल ट्रैन प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ओरल एंड मैक्सीलो फैसियल सर्जन डॉ जयदीप सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद थे ।
इस मौके पर इन बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टर बच्चों के साथ ही रैंप वॉक भी किया । सबसे खास बात थी कि रेंप वॉक के दौरान ऑपरेषन के पहले के बच्चो के फोटो भी चलाए जा रहे थे । जैसे ही बच्चा रेंप पर आता लोग पहले और आज की स्थिती देखकर आश्चर्यचकित हो जाते ।
उल्लेखनिय है कि इस्माईल ट्रेन एक अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ है और अब तक भारत में कटे होठों और तालुवे के 6 लाख से ज्यादा निषुल्क ऑपरेषन करा चुका है। इंदौर में सीएचएल अस्पताल के सहयोग से पिछले 13 सालो में 8500 ऑपरेषन हो चुके है । एक ऑपरेषन पर तीस से चालीस हजार रुपए का खर्चा आता है लेकिन ये ऑपरेषन पुरी तरह निषुल्क किये गए । पिछले साल पाकिस्तान से आए बच्चे मुसा मलिक का भी सफल ऑपरेषन सीएचएल अस्पताल में हुआ था ।


