- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
तुझसे है राब्ता के एक्शन सीन में घायल हुए सेहबान अज़ीम!
ज़ी टीवी के सबसे पॉपुलर फिक्शन ड्रामा में से एक ‘तुझसे है राब्ता‘ में कल्याणी (रीम शेख) और मल्हार (सेहबान अज़ीम) की प्रेम कहानी दर्शकों के दिलों में उतर गई है। जहां कल्याणी और मल्हार की दुनिया इस समय झूठे आरोपों, विवादों और जेल के इर्द-गिर्द घूम रही है, वहीं इस शो में अब कुछ हाई वोल्टेज एक्शन दृश्य होने जा रहे हैं।
इस शो के आगामी एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मल्हार अपनी प्रेमिका कल्याणी को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं और इस दौरान वो खुद को नक्सलवादियों के हवाले कर देते हैं। तेज रफ्तार से बदलते इन घटनाक्रमों के बीच हर कदम पर चैंका देने वाले मोड़ आएंगे। इसमें दर्शकों को एक नए रोमांच का अनुभव होगा, वहीं इस शो की शूटिंग करने में भी मेकर्स, खास तौर पर एक्टर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।
ऐसे ही एक दृश्य में नक्सलवादी, मल्हार को प्रताड़ित करने की योजना बनाते हैं। इसके लिए एक ऐसा स्टंट करना था, जिसमें मल्हार को पेड़ से बांधकर उन पर पानी की तेज धार से हमला किया जाता है। दुर्भाग्य से पानी का प्रेशर इतना ज्यादा था कि इससे उनकी छाती और पीठ पर खरोंचें आ र्गइं।
इतना ही नहीं, उनके हाथ एक राॅड के सहारे रस्सी से बंधे थे, और उन्हें शो के क्रू से एक छोटा-सा ब्रेक मांगना ही पड़ा। अपनी खरोचों का इलाज कराने और खून के बेहतर प्रवाह के लिए एक शोल्डर मसाज लेने के बाद सेहबान ने बड़ी खूबसूरती से एक ही टेक में इस स्टंट की फाइनल शूटिंग पूरी कर ली, जिसे देखकर सभी दंग रह गए।
इस ट्रैक के बारे में बताते हुए सेहबान ने कहा, ‘‘यह टॉर्चर सीन हम सभी के लिए बेहद उत्तेजना भरा था। यह स्क्रिप्ट वाकई रोमांचक थी और इसलिए प्रोडक्शन टीम ने सभी सावधानियां बरती थीं। अपनी छाती पर पड़ते पानी के प्रेशर से उबरने के लिए मुझे ब्रेक लेना पड़ा, क्योंकि मुझे कुछ खरोंचें भी आ गई थीं। बहरहाल, मुझे इस बात की खुशी है कि यह सीन बहुत अच्छा बन पड़ा जिसमें हम सभी के रियल इमोशंस सामने आए। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक भी इस स्टंट को एंजॉय करेंगे।‘‘
वैसे हमें भी लगता है कि यह एक्टर अपने किरदार के साथ पूरा न्याय कर रहे हैं। हम भी सेहबान के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।


