- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
म्यूजिक वीडियो ‘गुड़ खा के’ में रिचा सिन्हा संग नजर आएंगे शांतनु माहेश्वरी
टीवी पर अपने डांस से सभी को मोहित कर चुके डांसर व अभिनेता शांतनु माहेश्वरी जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं. जी हाँ, वह अभिनेत्री रिचा सिन्हा के साथ गायक एश किंग के नए म्यूजिक वीडियो में साथ दिखाई देंगे. मिली जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में जयपुर की खूबसूरती दिखाई जाएगी. जी हाँ, यह एक बहुत रोमांटिक वीडियो होने वाला है और इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो का टाइटल ‘गुड़ खा के’ रखा गया है.
इस गाने का कंपोजिशन भरत गोयल ने किया है और इस बारे में शांतनु ने कहा, ‘ रिचा के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. जयपुर में गाने की शूटिंग के दौरान मैंने काफी अच्छा वक्त गुजारा. मुझे आशा है कि श्रोता इस गाने का आनंद लेंगे और इसकी कहानी को भी पसंद करेंगे.’
वहीं इस बारे में अभिनेत्री रिचा ने कहा, ”गुड़ खा के’ मेरे बहुत करीब है, क्योंकि मैं इसमें पहली बार शांतनु के साथ काम कर रही हूं. गाना प्यारा है और वह और भी प्यारे हैं. मुझे आशा है कि हमें भविष्य में साथ काम करने के और भी मौके मिलेंगे.’
आपको बता दें कि यह गाना 19 जनवरी आपको बता दें कि यह गाना 19 जनवरी को रिलीज होगा. वैसे इस गाने के पहले शांतनु माहेश्वरी टीवी के रियलिटी शो नच बलिये 9 में नजर आ चुके हैं. वहां उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया और शो के ऑन-स्क्रीन होने से पहले ही शांतनु माहेश्वरी ने सभी फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया था.


