- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
चौथा प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन 25 फ़रवरी से
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के द्वारा प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के स्किम न. 78 स्थित प्रेस्टीज विहार परिसर में दिनांक 25 से 28 फ़रवरी 2020 तक चार-दिवसीय प्रेस्टीज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ दिनांक 25 फ़रवरी को मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह एवं पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल द्वारा किया जाएगा।
प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (यु जी कैंपस) के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ. आर के शर्मा, पी आ एम् आर डिपार्टमेंट ऑफ़ मास् कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. राजू जॉन एवं प्रो. जुबेर खान ने कहा कि इस चार-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय फिल्म एवं रंगमंच जगत की जानी मानी हस्तियां, विशेष रूप से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य एवं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पुर्व निर्देशक वामन केंद्रे , चरित्र अभिनेता किरण कुमार, गोविंद नामदेव, यशपाल शर्मा एवं टेलीविज़न आर्टिस्ट राजेश कुमार सम्मिलित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान देश, विदेश के ख्यातिप्राप्त निर्देशकों द्वारा निर्मित एवं निर्देशित कुल 14 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि पी आई एम् आर के डिपार्टमेंट ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से पूर्व दिनांक 15 से 17 फ़रवरी के बीच 48 घंटे की एमेच्योर एवं प्रोफ़ेशनल केटेगरी में शार्ट फिल्म निर्माण की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है जिसमें भाग लेने वाली प्रतिभागियों को दिए गए थीम पर 10 मिनट के अवधि का फिल्म निर्माण करना होगा।
इन शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन समारोह के अंतिम दिन 28 दिसंबर को होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभी तक देश से 20 प्रतिभागियों तथा एक ईरान से स्वीकृति मिल चुकी है और उम्मीद है क़ि प्रतियोगिता के शुरू होने तक लगभग 30 से 40 प्रतिभागियों की स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान प्रदर्शन होने वाली फिल्मों की जानकारी देते हुए फिल्म समारोह के समन्वयक प्रो. जुबेर खान एवं प्रो. भावना पाठक ने कहा कि फेस्टिवल के दूसरे दिन 26 फ़रवरी को जिन फिल्मों का प्रदर्शन होगा उसमें प्रमुख है सिद्धार्थ चाणक्य द्वारा निर्देशित फिल्म – नियति, इटली की फिल्म – द पोस्टमैन, असमिया फिल्म – ब्यॉय विथ ए गन , नितीश उपाध्याय निर्देशित फिल्म – द वॉलेट, आमो आखा एक से। इसी दिन दोपहर में फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा द्वारा अभिनय पर मास्टर क्लास लिया जाएगा और शाम को नितीश उपाध्याय द्वारा निर्देशित नाटक `उसने कहा था का मंचन होगा।
समन्वयक प्रो. भावना पाठक फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन जिन फिल्मों का प्रदर्शन होगा उनमे प्रमुख है – `लिविंग ऑन द एज’, रोक्युमेंटरी, पद्मा, बेहरुपीये, आर यु वॉलीबाल और द लिटिल रिड्ल . इसके अलावा आलम खान द्वारा वर्तमान वेब सीरीज ट्रेंड पर सेशन आयोजित किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन कज़ाकिस्तान की फिल्म `अउवा’ तथा प्रतियोगिता में चयनित शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के समापन पर जूरी सदस्यों द्वारा विभिन्न केटेगरी के उत्कृष्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ फिल्म पत्रकारों एवं समीक्षकों का भी सम्मान किया जाएगा।

प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के डैगलर का अनावरण किया गया आज प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में आयोजित समारोह में संस्थान के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ आर के शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग एवं अन्य अतिथियों द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम में द्वारा 25 फ़रवरी से शुरू होने वाली प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के डैंगलर का अनावरण किया गया। इस अवसर पर देपार्टमेंटग ऑफ़ मास कम्युनिकेशन के छात्र छात्राओं द्वारा बॉलीवुड के गानों पर ग्रुप डांस परफॉर्म किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्थांत की छात्र छात्राएं, फैकल्टीज उपस्थित थे।


