- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
‘अक्षन’ ने रीक्रिएट किया शाहरुख-काजोल का डीडीएलजे वाला ड्रॉप
ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा, देश कीसबसे कम उम्र की सास के अनोखे और अभूतपूर्व काॅन्सेप्ट के साथ दर्शकों का पसंदीदा बन गया है।दर्शकों को अक्षत जिंदल उर्फ एजे (निशांत मलकानी) और गुड्डन (कनिका मान) के बीचप्यार और नफरत का रिश्ता बहुत पसंद आ रहा है। इस शो में आए 4 साल के लीप के बाद दोनों किरदारों की जिंदगियों में बड़ा बदलाव आया है और अब एक दूसरे से अलग होने के बाद दोनों बदले हुए लुक्स में नजर आ रहे हैं।
जहां गुड्डन एक मूवी स्टार बन गई हैं, वहींएजे शराब में डूब गए हैं। उनके बीच दूरियों के बावजूद इतने सालों बाद भी एक दूसरे के प्रति उनके एहसास बरकरार हैं। दोनों अब भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और यह बात आने वाली एक डांस परफॉर्मेंस में साफ नजर आएगी, जब इस शो में वो दोबारा मिलेंगे।
अपना अनुभव बताते हुए निशांत ने कहा, “हमने एक पैशनेट डांस परफॉर्मेंस की शूटिंग की,जिसमें अक्षत का प्यार और जुनून नजर आएगा और गुड्डन को एहसास होगा कि अक्षत आज भी उससे प्यार करता है।जबवो गुड्डन के साथ परफॉर्म करता है तो वो उसके प्रति अपने एहसास को छुपा नहीं पाता।जब उसे ऐसा महसूस होता है कि वो गुड्डन के सामने अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहा है, तो अपनेजज़्बातछिपाने के लिए वो गुड्डन को डांस फ्लोर पर गिरा देता है, ठीक उसी तरह, जिस तरह डीडीएलजे के गाने ‘रुक जा ओ दिल दीवाने’में शाहरुख ने काजोल को गिराया था।”
इस बारे में बताते हुए कनिका कहती हैं,“गुड्डन को अब भी लगता है कि एजे और उसके बीच आज भी बहुत प्यार है। उनके बीच आज भी वैसे ही जज़्बात हैं लेकिन वक्त ने दोनोंके बीच फर्क पैदा कर दिया है। इस डांस के दौरान दर्शकों को दोनों के बीच रोमांस के चरम का एहसास होगा, जिसे दबाने के लिए अक्षत गुड्डन को गिरा देता है।”
ऐसे में अक्शन (अक्षत और गुड्डन)के फैंस को इन दोनों के मिलने का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन आगे क्या होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


