- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किये बिजली की बचत करने वाले ईसीएमटी इनवर्टर एयर कूलर्स
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, जोकि 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विविधीकृत सीके बिरला ग्रुप का एक अंग है, ने बिजली बचाने में सक्षम ईसीएम (इलेक्ट्रॉनिकली कम्यूटेटेड मोटर) टेक्नोलॉजी से युक्त इनवर्टर एयर कूलर्स लॉन्च किए हैं। ये कूलर बिजली की खपत को 50 फीसदी कम कर बिजली के बिल में अछी-खासी बचत का वादा करते हैं।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड नए मॉडल्स को लॉन्च करने के साथ इंडस्ट्री में कूलर्स की व्यापक रेंज ऑफर करने वाली कंपनियों में से एक बन गई है। कंपनी के पास अब हर जगह के लिए और हर जरूरत को पूरा करने वाले कूलर हैं। ओरिएंट की कूलर्स की रेंज में स्मार्ट एयर कूलर भी शामिल है, जो आईओटी से लैस हैं, वाईफाई पर काम करते हैं और जिन्हें आवाज से भी कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने अगले 2 वर्षों में एयर कूलर के मार्केट के 25 फीसदी हिस्सेसादी हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड के एमडी और सीईओ राकेश खन्ना ने कहा, “अपने पूरे प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में हम आधुनिक तकनीक से लैस नए-नए प्रॉडक्ट्स ला रहे हैं, जो ऊर्जा दक्षता एवं सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन हैं। भारत में ऊर्जा और बिजली की बचत की खपत लगातार बढ़ती जा रही है इसलिए ऊर्जा की बचत और संरक्षण का बढ़ता दबाव काफी तेजी से उभरकर सामने आ रहा है।
बिजली की बचत करने वाले ईसीएमटी से लैस इनवर्टर एयर कूलर्स की नई रेंज इसी दिशा में हमारी और एक महत्वपूर्ण पहल है। उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पहचानते हुए इन कूलर्स को बनाया गया है। ओरिएंट इनवर्टर एयर कूलर से बिजली के बिल में 50 फीसदी की बचत होती है और यह कम ध्वनि के साथ बेहतरीन एयर डिलिवरी देते हैं। हमारे कूलर्स आईओटी इनेबल्ड भी हैं और इन्हें ओरिएंट मोबाइल एप्प या वॉइस असिस्टेंट के जरिये आसानी से संचालित किया जा सकता है।
कूलर्स में इनवर्टर टेक्नोलॉजी से न सिर्फ पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि एक वीनित अनुमान के आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि अगर देश में लगे सभी कूलरों को इनवर्टर टेक्नोलॉजी पर आधारित कूलर्स से बदल दिया जाए तो भारत को हर साल 9200mwh ऊर्जा और करीब 7,350 करोड़ रुपऐ की बचत हो सकती हैं ।“
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड के होम एप्लायंसेज के बिजनेस हेड सलिल कपूर ने कहा, “हम एयर कूलर के सेगमेंट में देश में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांड्स में से एक है। हमें गर्व है कि हमने भारत में पहली बार ईसीएमटी से लैस इनवर्टर एयर कूलर लॉन्च किए हैं। पारंपरिक इंडक्शन मोटर से अलग इन इलेक्ट्रॉनिकली कम्यूटेटेड मोटर में वोल्टेज रेक्टिफायर और इलेक्ट्रोनिक कंट्रोल सर्किट होता है जिससे इनमें न तो घर्षण होता है और न ही मोटर की आवाज आती है।
इंडक्शन मोटर्स वाले दूसरे कूलरों की तुलना में इन कूलर से 50 प्रतिशत बिजली की बचत होती है। यह कम वोल्टेज और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी बहुत खूबी से काम करते हैं। हर इनवर्टर कूलर से बिजली के बिल में सालाना 1500 रुपये की बचत होती है।*“
उन्होंने आगे कहा, “हमारा पूरा ध्यान उपभोक्ताओं के अनुभव को शानदार और उनकी जिंदगी को आसान बनाने पर है। इस वर्ष हम अलग अलग मैटीरियल्स से बने अलग-अलग क्षमताओं और स्टाइलिश डिज़ाइन वाले वॉटर कूलर लॉन्च कर रहे हैं। हमारा विशेष फोकस दक्षिण भारत के बाजारों में है जहाँ पिछले कई वर्षों से मांग में स्थिर बढ़ोतरी देखी गई है।
दक्षिण भारत की मार्केटस में अपनी पैठ को बढ़ाने और नए-नए क्षेत्रों में प्रवेश के लिए हम दृढ़तापूर्व ढंग से काम कर रहे हैं। इसके पीछे हमारा इरादा उपभोक्ताओं को अपने प्रॉडक्ट्स की विशाल रेंज मुहैया कराना है। हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि इस क्षेत्र में हमारे प्रॉडक्ट्स लोगों को आसानी से मिलें। हमारे नए इनवर्टर कूलर उपभोक्ताओं को ना सिर्फ बिजली के बिल कम करने में सहायता करेंगे बल्कि इससे कार्बन फुटप्रिंट भी कम होगा।
ओरिएंट के एयर कूलर्स 8 लीटर से 105 लीटर की अलग-अलग टैंक कैपेसिटी में उपलब्ध हैं। ओरिएंट एयर कूलर्स को लोगों की अलग-अलग जरूरतों के अनुसार बनाया गया है। ओरिएंट ईसीएम इनवर्टर एयर कूलर्स में काफी सक्षम मोटर लगाई गई है। इन कूलर में लगाई गई डेंसनेसट टेक्नोलॉजी से 25 फीसदी ज्यादा कूलिंग होती है।
कूलर के चलने में आवाज कम हो और यह लंबे लंबे समय तक हवा दे सकें, इसके लिए कूलर के पंखों के ब्लेड्स को ऐरोफैन टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें ऑटो फिल फंक्शन, ह्यूमिडिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए फीचर्स भी शामिल किए है।
इस एयर कूलर के चुनिंदा मॉडलस को आईओटी टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है, जिससे यह एयर कूलर ओरिएंट स्मार्ट मोबाइल एप्लिकेशन और अलेक्सा तथा गूगल असिस्टेंट के जरिए वॉयस कमांड से भी नियंत्रित किए जा सकते है। ओरिएंट एयर कूलर्स की कीमत 5190 रुपये से शुरू होती है।
कंपनी की योजना मार्च के महीने में अपनी ऐड कैंपेन शुरू करने की है। इसकी शुरुआत दक्षिण भारत से की जाएगी। अप्रैल में इस कैंपेन का देश के अन्य हिस्सों में विस्तार किया जाएगा।


