- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
वीईसीवी ने आयशर ट्रक्स और बसों की पीथमपुर फेसिलिटीस के दौरे के दौरान भारत में स्वीडिश एम्बेसडर का स्वागत किया
• वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स के जॉइंट वेंचर वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के 17वें वर्ष का जश्न मनाया गया
• स्वीडन और भारत के बीच विन–विन के एक प्रमुख उदाहरण के रूप में वीईसीवी को उजागर किया गया
• वर्ल्ड क्लास सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग की पहल और इलेक्ट्रोमोबिलिटी और अल्टरनेट ईंधन ट्रकों, बसों और इंजनों की एक व्यापक लाइनअप देखी गई
पीथमपुर, मध्य प्रदेश, 19 नवंबर, 2024: वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) ने भारत में स्वीडन के एम्बेसडर एच . ई जान थेस्लेफ का पीथमपुर में अपने अलग अलग मैन्युफैक्चरप्लांट्स का गर्व से स्वागत किया। उनके साथ स्वीडन एम्बेसी के काउंसलर और ट्रेड सेक्शन के हेड श्री मार्कस लुंडग्रेन और बिजनेस स्वीडन की स्वीडिश ट्रेड कमिश्नर सु.श्री सोफिया होगमैन भी मौजूद थीं।
एच . ई जान थेस्लेफ़ ने पार्टनरशिप के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा, “वर्तमान में, 280 से ज़्यादा स्वीडिश कंपनियाँ भारत में काम कर रही हैं, जो ऑटोमोबाइल और कम्युनिकेशन से लेकर हेल्थ केयर और डिफेन्स तक के क्षेत्रों में योगदान दे रही हैं, और सीधे तौर पर 2,40,000 से ज़्यादा नौकरियाँ पैदा कर रही हैं। आयशर-वोल्वो जॉइंट वेंचर स्वीडन और भारत की ताकत का उपयोग करके और दोनों के डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी में ग्रोथ को बढ़ावा देकर इस साझेदारी के रणनीतिक लाभों का उदाहरण है। मैं आज वीईसीवी में देखे गए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस से पूरी तरह प्रभावित हूँ। “उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ साझा इनोवेशन , डेवलपमेंट और सस्टेनेबल डेवलपमेंट का प्रतीक हैं जो स्वीडन-भारत पार्टनरशिप दोनों देशों के लाभ के लिए प्रदान करना जारी रखती है।”
गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए, विईसीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री विनोद अग्रवाल ने कहा, “हम एक्सेलेंस एम्बेसडर जान थेस्लेफ़ और स्वीडिश एम्बेसी की टीम का हमारे पीथमपुर प्लांट में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पिछले 16 वर्षों में, विईसीवी जॉइंट वेंचर ने न केवल भारत के कमर्शियल व्हीकल सेक्टर के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाया है, बल्कि वोल्वो समूह को अपनी ग्लोबल रिक्वायरमेंट्स के लिए भारत में निर्मित वर्ल्ड क्लास इंजिन्स और कंपोनेंट्स भी देने करने में भी सक्षम बनाया है। इस जॉइंट वेंचर की सफलता विश्वास, आपसी सम्मान और विन विन कोलैबोरेशन के सिद्धांतों पर आधारित है, जो वोल्वो समूह के टेक्नोलॉजी लीडरशिप को भारतीय बाजार की आयशर की गहरी समझ के साथ जोड़ती है। विईसीवी भविष्य में इस सफलता को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।”
2008 में अपनी स्थापना के बाद से, विईसीवी जॉइंट वेंचर ने लोकल कंडीशन के योग्य वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी प्रदान करके इंडियन कमर्शियल व्हीकल सेक्टर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सभी खंडों में सेल्स और मार्केट के शेयर्स में बढ़ोतरी से पहचाना जाता है। इसके अतिरिक्त, विईसीवी ने वोल्वो समूह के 5- और 8 लीटर इंजन, ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स और कोलेबोरेटिव के प्रोडक्शन जैसी पहलों के माध्यम से वोल्वो ग्रुप के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन किया है।
भारत-स्वीडन कोलेबोरेशन का प्रतीक, वीईसीवी में वीई पावरट्रेन प्लांट बाईलेट्रल कोऑपरेशन के सफल मॉडल का उदाहरण है। यह फेसिलिटी भारत के स्किल्ड वर्कफोर्स और टेक्निकल एक्सपर्ट्स का लाभ उठाती है, जबकि वीईसीवी को ग्लोबल स्टैण्डर्ड को पूरा करने वाले डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चर के केंद्र के रूप में स्थापित करती है। उल्लेखनीय है कि वीईपीटी 2013 से यूरो 6 (बीएस VI) कम्पलीअंट इंजन का उत्पादन कर रहा है, जो 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करता है।
सस्टेनेबिलिटी में, वीईसीवी ने पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज को प्राथमिकता दी है। कंपनी का भोपाल प्लांट, जिसे इंडस्ट्री 4.0 के सिद्धांतों पर विकसित किया गया है, इस दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को एकीकृत करता है। आयशर और वोल्वो ब्रांड के माध्यम से, वीईसीवी भारत में ग्राहकों को इलेक्ट्रिक, सीएनजी और एलएनजी-फ्यूल वाले ट्रक और बसें प्रदान करता है। आयशर प्रो ई इलेक्ट्रिक बस का उत्पादन 2022 से शुरू हो रहा है, जबकि भारत के पहले 5.5 टन के इलेक्ट्रिक ट्रक, आयशर प्रो 2055 ईवी की डिलीवरी 2023 में शुरू होगी।
वीईसीवी के बेड़े को इंडस्ट्री में पहली बार 100% कनेक्टेड फ्लीट और अत्याधुनिक अपटाइम सेंटर द्वारा कोम्प्रेहेंसिव सपोर्ट सोल्यूशन से लाभ मिलता है। माय आयशर (MyEicher) ऐप-बेस्ड सोल्यूशन ट्रकों, बसों, ड्राइवरों और बेड़े प्रबंधकों के लिए उत्पादकता और दक्षता को बढ़ाता है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलती है।


