- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वन कार, वन वर्ल्ड: निसान ने नई निसान मैग्नाइट एसयूवी का निर्यात शुरू किया
· लॉन्चिंग के महीनेभर के भीतर दक्षिण अफ्रीका के लिए निर्यात की गईं नई निसान मैग्नाइट एसयूवी की 2700 से ज्यादा यूनिट्स
· चेन्नई स्थित अलायंस जेवी प्लांट में तैयार नई निसान मैग्नाइट को 65 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाएगा, इनमें लेफ्ट-हैंड ड्राइविंग वाले देश भी शामिल हैं
चेन्नई, 20 नवंबर, 2024: अपनी ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की फिलॉसफी को मजबूती देते हुए निसान मोटर इंडिया ने अपनी हाल ही में लॉन्च की गई एसयूवी नई निसान मैग्नाइट का दक्षिण अफ्रीका के लिए निर्यात शुरू किया है। इस साल अक्टूबर में नई निसान मैग्नाइट की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने चेन्नई में निसान के अलायंस जेवी प्लांट से अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने की घोषणा की थी और दक्षिण अफ्रीका पहला देश बना है, जहां नई निसान मैग्नाइट का निर्यात किया गया है।
भारत में अपनी अंतरराष्ट्रीय लॉन्चिंग के महीनेभर के भीतर ही चेन्नई बंदरगाह से 2700 से ज्यादा नई निसान मैग्नाइट एसयूवी का निर्यात किया गया है। निसान मैग्नाइट निसान के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन का बड़ा उदाहरण है। दिसंबर, 2020 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक निसान मैग्नाइट की 1,50,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं और इसने भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गहरा प्रभाव छोड़ा है।
नई निसान मैग्नाइट को अक्टूबर, 2024 में नई दिल्ली में लॉन्च किया गया था, जो अपने ‘द आर्क’ प्लान के तहत घरेलू एवं निर्यात बाजार को लेकर नई रणनीतियों के प्रति निसान की प्रतिबद्धता को दिखाता है। नई निसान मैग्नाइट बी-एसयूवी की लॉन्चिंग निसान के लिए निर्यात हब के रूप में भारत की स्थिति मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ‘मेड इन इंडिया’ मैग्नाइट को लेकर लगातार मांग एवं लोकप्रियता को देखते हुए निसान अपने निर्यात बाजार को 65 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बढ़ाने के लिए तैयार है, जिनमें लेफ्ट-हैंड ड्राइविंग वाले देश भी शामिल हैं।
निसान इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट और एएमआईईओ रीजन बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने कहा, ‘2020 में निसान मैग्नाइट की लॉन्चिंग के बाद से ही हमने इसकी जबर्दस्त स्वीकार्यता देखी है और दक्षिण अफ्रीकी बाजार में ग्राहकों की ओर से मेड इन इंडिया कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग भी देखी गई है। हमारा फोकस घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों पर है और ये दोनों ही बाजार ‘द आर्क’ प्लान के अनुरूप नतीजे पाने की हमारी रणनीति के लिए अहम हैं तथा भारत कंपनी की विकास रणनीति का हम हिस्सा बना हुआ है। नई निसान मैग्नाइट के निर्यात से निर्यात हब के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत होगी तथा एएमआईईओ क्षेत्र में निसान के विकास को गति मिलेगी। इससे निसान इंडिया की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की फिलॉसफी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।’
निसान अफ्रीका प्रेसिडेंट जॉर्डी विला ने कहा, ‘भारत से नई निसान मैग्नाइट की शिपमेंट पाकर हमें खुशी हो रही है। हमें खुशी है कि अब यहां के स्थानीय ग्राहकों के लिए यह कॉम्पैक्ट एसयूवी उपलब्ध है। अपने बोल्ड एस्थेटिक्स, ज्यादा सुरक्षा और एडवांस्ड टेक फीचर्स के साथ कई तरह की प्राथमिकताओं और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हुए हमें उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका एवं अन्य अफ्रीकी देशों में नई निसान मैग्नाइट बी-एसयूवी ग्राहकों को पसंद आएगी।’
अब तक की सफलता को आधार बनाते हुए नई निसान मैग्नाइट एसयूवी में ज्यादा टफ, बोल्ड और मजबूत एक्सटीरियर के साथ मैग्नाइट की खूबियां और भी निखर कर सामने आई हैं, जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी और भी खास हो जाती है। रीडिजाइन किए गए नए प्रीमियम एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ मजबूत रोड प्रजेंस और भारत में 20 से ज्यादा सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स नई निसान मैग्नाइट की ‘बोल्ड इनसाइड आउट’ फिलॉसफी को साकार करते हैं। वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए तैयार नई निसान मैग्नाइट एसयूवी में रीइन्फोर्स्ड बॉडी स्ट्रक्चर, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट समेत 40 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।


