- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
फ़िलहाल का अनप्लग्ड वर्जन नूपुर सेनन की आवाज में हुआ रिलीज।
2019 के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है जिसने हमारे दिलों को चुरा लिया है निश्चित रूप से वह अक्षय कुमार और नूपुर सोनन का ‘फ़िलहाल ‘ सॉन्ग है। यह सॉन्ग पंजाबी सेंसेशन बी प्राक द्वारा गाया गया है और जानी द्वारा लिखा गया है। फ़िलहाल को यूट्यूब पर 650 मिलियन व्यूज हैं और हाल के दिनों में यह ट्रेंडिंग चार्टबस्टर नंबर 1 पर रहा है, और म्यूजिक वीडियो की असाधारण सफलता के चलते निर्माताओं इस सॉन्ग के सीक्वल की घोषणा की है ।
5 मिनट का यह शॉर्ट वीडियो सिर्फ एक नियमित म्यूजिक वीडियो नहीं था बल्कि भावनाओं के मिश्रण के साथ एक कहानी थी। नुपुर ने असाधारण रूप से इसमें अपनी अदाकारी दिखाई वे पहली बार कैमरा के सामने थी कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ ।
नूपुर एक ताज़ी सांस की तरह इस सांग्स से सबके सामने आये उन्होंने चाहे वह प्यार में खुश रहने वाली लड़की हो या फिर जिस लड़की का दिल टुटा हुआ है, हर रंग को नूपुर ने बखूब इन ५ मिनटों दर्शाया था।
सीक्वल में हमें अक्षय कुमार और नूपुर सेनन की बेमिसाल खुबसूरत जोड़ी को ऑनस्क्रीन पर जल्द ही देखेंगे और निश्चित रूप से यह वीडियो हमारे दिलों के साथ नई बुलंदियों को छुएगा।
डेब्यूटेंट नूपुर सेनन कभी भी हमें अपनी प्रतिभा दिखाने में पीछे नहीं रही ,नूपुर प्रतिभावान तो है ही साथ ही वे एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका है और फ़िलहाल सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से उन्हें ने देश में अपने लिए एक बहुत ही वफादार और ठोस प्रशंसक आधार बना लिया है।
उनके प्यारे प्रशंसकों ने उनसे फ़िलहाल सॉन्ग के महिला संस्करण को गाने की मांग की थी। प्रशंषकों द्वारा की गयी इस मांग और प्यार को समझते हुए नूपुर अपने प्रशंसकों के लिए कृतज्ञता और प्यार के उपहार के रूप में पहली बार “फ़िलहाल” का अनप्लग्ड वर्जन लाया गया है ।
एक्टर्स आज केवल अपने अभिनय कौशल दिखाने के लिए ही सीमित नहीं हैं, वे अक्सर अपने छिपे हुए गुणों और प्रतिभाओं का पता लगाते हैं और बाहर लाते हैं। इससे पहले हमने आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा जैसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों को अपनी सिंगिंग की प्रतिभा को सामने लाते देखा है और अब इस सूची में एक और नाम जुड़ा है नूपुर सेनन का। नूपुर का हमेशा से एक्टिंग से ज्यादा सिंगिंग से लगाव रहा है और अब वे अपने सिंगिंग टैलेंट से सभी का दिल जितने के लिए तैयार है।
हमें उम्मीद है कि यह गीत लोगों का दिल मोह लेगा और सभी को यह सॉन्ग जरूर गुनायेंगे है और एक बार फिर से यह 2020 का लव सॉन्ग बन जायेगा है।
नूपुर सेनन कहती है ” अभिनय निश्चित रूप से मेरा नया-प्यार है, लेकिन सिंगिंग हमेशा मेरा जुनून रहा है। फ़िलहाल की रिलीज़ के दौरान मुझे एक फीमेल वर्जन गाने के लिए कई मसेज और ट्वीट्स द्वारा बड़ी तादाद में रिक्वेस्ट मिली। दर्शकों ने मुझे अपने पहले वीडियो के लिए इतना प्यार और गर्मजोशी दिखाई , और में उनकी रिक्वेस्ट को मना नहीं सकती थी। मेरी आवाज में इस अनप्लग्ड वर्जन से में सभी को धन्यवाद कहती हु ।
नूपुर का फ़िलहाल सॉन्ग का यह अनप्लग्ड वर्जन आज यानी 12 मार्च 2020 को रिलीज़ हो गया है, इस सॉन्ग में आपको अभिनेता अक्षय कुमार की भी झलक देखने मिलेगी ।


