- Rajshri Productions & Himesh Reshammiya Melodies Spark the Season of Love by Unveiling a Heartwarming Motion Poster of the Upcoming Title Track of Yeh Prem Mol Liya, Fueling Excitement for the Grand Song Launch Taking Place Tomorrow
- It Was Always My Dream to Connect Through Nature”: Seerat Kapoor Reveals the Emotional Family Story Behind Her Lonavala Retreat Jade *
- “प्रकृति से जुड़ना हमेशा मेरा सपना था”: सीरत कपूर ने खोला अपने लोनावला रिट्रीट ‘जेड’ का राज, परिवार की यादों से ऐसे बना खास आशियाना
- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
तुझसे है राब्ता में ट्रांसजेंडर बन गए शगुन पांडे!
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘तुझसे है राब्ता‘ ने अपनी सकारात्मक कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है, जो कल्याणी (रीम शेख) नाम की एक लड़की और उसकी सौतेली मां अनुप्रिया (पूर्वा गोखले) के अनूठे रिश्ते में झांकती है। इस शो के वर्तमान ट्रैक में बहुत सारे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जहां सारा परिवार यह जानकर हैरान है कि कल्याणी रचित के बच्चे की मां बनने वाली है। जहां परिवार का हर सदस्य चाहता है कि कल्याणी अपना गर्भपात करा ले, वहीं मल्हार (सेहबान अज़ीम) अपनी पत्नी के पक्ष में खड़ा रहता है।
अब इस शो में मस्तानी बाई नाम के एक शरारती किरदार की एंट्री से कहानी और दिलचस्प हो गई है। मस्तानी भाई एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) है, जो लाल गली में एक वेश्यालय चलाती है। वो ही मल्हार को कल्याणी के गर्भवती होने की बात बताती है। लाल गली औरंगाबाद का एक काल्पनिक रेड लाइट एरिया है, जहां मस्तानी की दहशत है। उसके आने से कहानी में रहस्य और रोमांच बढ़ेगा, क्योंकि रचित के कत्ल से उसका संबंध बार-बार मल्हार के सामने उजागर होता रहता है।
आज जहां ज्यादातर पुरुष एक्टर्स इतनी कम उम्र में एक किन्नर का रोल निभाने से कतराएंग,े वहीं अपने करियर की शुरुआत में ही शगुन पांडे, जो इस शो में अथर्व का रोल निभा रहे हैं, ने मेथड एक्टिंग अपनाते हुए अपना यह डर किनारे कर दिया। उन्होंने किन्नरों के प्रति संवेदना भी महसूस की। इस रोल के लिए वो ना सिर्फ किन्नरों से मिले बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज, बोलचाल और जीवन शैली का भी अध्ययन किया। उन्होंने अपने लिए एक नई दिनचर्या भी बनाई ताकि वो हर शॉट से पहले अपने किरदार को महसूस कर सकें।
अपने इस नए अवतार को लेकर अपना अनुभव बताते हुए शगुन ने कहा, ‘‘इस किरदार को निभाना एक बड़ा फैसला था। जब मैं इस रोल की तैयारी कर रहा था तो मैं सच में चाहता था कि मैं रुककर उनके हौसले को सलाम करूं। यह आउटफिट, मेकअप और ज्वेलरी पहनकर खुद को संभालना, वो भी इतनी सहजता के साथ, बड़ा मुश्किल होता है!
मैंने बहुत से वीडियोज़ देखें और कुछ किन्नर लोगों से भी मिला ताकि मैं उनकी रोज की जिंदगी को गहराई से समझ सकूं और मुझे मेथड एक्टिंग समझने में मदद मिल सके। मैं अपने रोल की तैयारी के लिए सेट पर 4 घंटे पहले आ जाता था।
मैं मजबूती से यह मानता हूं कि अब समय आ गया है कि ट्रांसजेंडर यानी किन्नरों को समाज में समान रूप से महत्व दिया जाए। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को मेरा नया लुक पसंद आएगा, क्योंकि मैंने इसमें अपना जी जान लगा दिया है।‘‘
अपने दर्शकों को अपने नए लुक से रूबरू कराने के लिए इस एक्टर ने सोशल मीडिया पेज का भी सहारा लिया। उन्होंने लिखा, ‘‘इस मुद्दे को लेकर काफी भ्रम है और मुझे लगता है कि हम इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानें और जागरूकता बढ़ाएं। ट्रांसजेंडर लोगों की एक अलग लैंगिक पहचान होती है, जो जन्म के समय के उनके लिंग से अलग होती है।
ट्रांसजेंडर को अक्सर संक्षिप्त में ‘ट्रांस‘ कहा जाता है। यह ऐसे लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिनकी लैंगिक पहचान उनके जन्म के समय के लिंग से विपरीत होती है (ट्रांस पुरुष और ट्रांस महिला)। इसमें ऐसे लोग शामिल होते हैं जो पूरी तरह पुरुष या महिला नहीं होते।‘‘


