- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
मनफोडगंज की बिन्नी से प्रणति राय प्रकाश, और बिन्नी बाजपेयी का क्या है कनेक्शन ?
अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश वेब सीरीज़ “मनफोडगंज की बिन्नी” में नज़र आने वाली है ,जिसका हिस्सा बनकर वे काफी खुश हैं। ” मनफोडगंज की बिन्नी ” कहानी एक युवा लड़की की है जो पारंपरिक मूल्यों के साथ रहते हुए अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करती है।
प्रणति यानि बिन्नी एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका में नज़र आने वाली है, जो कि अपने बड़े-बड़े सपनो को साकार करने की कोशिश में लगी रहती है। बिन्नी का किरदार चुलबुला और बोहुत ही मासूम है परन्तु उनका एक अलग ही देसी रौला है।
प्रणति कहती ” मैं एक 21 साल की लड़की की भूमिका में हूँ , जो कि सामाजिक परंपरा को महत्व देती है। लेकिन इसके लिए वह किसी तरह के बंधन में बंधी नहीं है। इस किरदार में ,मैं एक मॉर्डन लड़की होने के साथ दिल से अभी भी जमीन से जुड़ी हुई हूँ। सुनती हूँ सबकी, लेकिन करती हूँ अपने मन की। कुल मिलाकर यह किरदार वास्तव में अपने निर्णय खुद लेने की क्षमता रखता है। “
10 एपिसोड की सीरीज़ ने, आप प्रणति के अल्हाव ,अनुराग सिन्हा, अरु कृष्णक, अभिनव आनंद, समर वर्मी, अलका कौशल, अतुल श्रीवास्तव, कृतिका, फहमान खान प्रमुख नज़र आने वाले है।
यह शो अमितोष नागपाल द्वारा लिखा गया है और विकास चंद्र ने इसको डायरेक्ट किया है। इसके अलावा प्रणति राय प्रकाश ‘फैमिली ऑफ़ ठाकुरगंज ‘में मुख्य भूमिका में नज़र आ चुकी है। और साथ ही इम्तिआज़ अली की फिल्म ‘लव आजकल 2 ‘ में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। और जल्द ही प्रणति की ‘कार्टेल ‘ नाम की वेब सीरीज़ भी जल्द दर्शकों को नज़र आने वाली है।


