- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
उर्वशी रौतेला ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, पैरासाइट के विवाद पर आया बयान
जिस तरह उर्वशी रौतेला अपने फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती है, उसी तरह सोशल मीडिया के पोस्ट को लेकर भी वे चर्चा का विषय बन जाती है। वे अपने विचार या फिर कोई पिक्चर या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है तो प्रशंसकों का प्यार उन्हें भरपूर मिलता है। लेकिन कभी-कभी ट्रोल पुलिस उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर देते है । इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
दरअसल हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर पैरासाइट मूवी रिलीस हुई थी जिसे ऑस्कर अवार्ड से सम्मनित किया गया था। और इसी मूवी की तारीफ करते हुए एक रिव्यू उर्वशी रौतेला के ट्विटर एकाउंट से किया गया था। तभी अमेरिका के एक लेखक ने उन पर ट्वीट कॉपी करने का आरोप लगा दिया जिस पर अब उर्वशी रौतेला ने जवाब दिया है।
उर्वशी के तरफ से उनके स्पोकपर्सन का बयान सामने आया है। उर्वशी रौतेला के स्पोकपर्सन होने के नाते ये स्पष्ट करना चाहता हूँ कि पैरासाइट के संबंध में ट्वीट उर्वशी रौतेला द्वारा नहीं किया गया था, यह ट्वीट उनकी जानकारी के बिना उनके ही सोशल मीडिया टीम द्वारा किया गया था। और जब हमे इस बात की जानकारी हुई तो हमने इस पर उचित कदम उठाए है। और इस असुविधा के लिए हमे खेद है।
जैसे आप सभी को पता हो या नहीं लेकिन सेलेब्रिटीज़ अपनी पूरी टीम के साथ काम करते है। हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप मैन , स्पॉट बॉय , पी आर, सोशल मीडिया पी आर, इन एक्सपर्ट्स की जरूरत हर एक सेलेब्रिटीज़ को पड़ती है। और इनसे कोई भी गलती हो तो इसका सीधा असर उस अभिनेता या अभिनेत्री के इमेज पर पड़ता है।
ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ उर्वशी रौतेला के साथ हुआ है बल्कि कई बड़े बड़े दिग्गज इस तरह की ट्रोलिंग से गुजर चुके है। वो कहते है ना कि जितना बड़ा नाम उतनी ज्यादा जिम्मेदारी । उन्हें हर एक कदम सोच समझ कर रखना पड़ता है। और जिस तरह ये बयान सामने आया है ऐसा लगता है कि उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया टीम को ही बदल दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करे तो उर्वशी रौतेला की आने वाली फिल्म वर्जिन भानुप्रिया बहुत ही जल्द रिलीज़ होने वाली है। जिसमें वे मुख्य किरदार में नज़र आने वाली है। इस फ़िल्म में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरण सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और ब्रिजेंद्र काला भी नज़र आने वाले है।


