- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
सलमान खान जल्द “बीइंग सलमान खान” नाम से खुद का यूट्यूब चैनल करेंगे शुरू!
सलमान खान के पास अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करने और उनसे जुड़ने का एक बहुत ही अनोखा तरीका है जिसके बारे में हम सभी जानते हैं। हमारे देश के सबसे चहेते सुपरस्टार अक्सर अपने व्यक्तिगत जीवन की झलक अपने लाखों प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं।
अभिनेता के करीबी स्रोत ने उनके सभी प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर साझा करते हुए बताया कि सलमान खान बहुत जल्द अपना खुद का यूट्यूब चैनल ’बीइंग सलमान खान’ की घोषणा करने वाले हैं। यह खबर निश्चित रूप से सभी प्रशंसकों के लिए एक खुशी खबरी है क्योंकि वे अपने सुपरस्टार के साथ जुड़ने और उनके जीवन को अधिक करीब से जानने के लिए उत्सुक हैं।
यह चैनल एक ऐसा मंच होगा जहां वह अपने प्रशंसकों के लिए अपने निजी जीवन के हर पल को साझा करेगा, जिससे प्रशंसक अपने अभिनेता से अधिक करीब महसूस करेंगे।
अभिनेता द्वारा साझा किये जाने वाला हर बड़े से छोटा कंटेंट, उनके विशाल फैनबेस के कारण तुरंत लोकप्रिय हो जाता है।कहना गलत नहीं होगा कि उनके फैनबेस की सबसे बड़ी विशेषता प्रशंसकों की लॉयल्टी है जो उम्र और भूगोल से परे है।
निश्चित रूप से, यह खबर हम सभी और सभी प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर है जहां हर कोई अभी से यूट्यूब पर ’बीइंग सलमान खान’ चैनल के लॉन्च की प्रतीक्षा कर रहा है। बने रहें!


