- मन की बात में जल संरक्षण को मिला प्रमुख स्थान, डॉ. ए.के. द्विवेदी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
- परीक्षा सुधार के साथ शिक्षा को भी रोजगारोन्मुखी बनाना होगा
- Madhuri Dixit in Dil To Pagal Hai to Sridevi in Mr. India: Actresses Who Delivered Memorable Rain Dance Sequences in Films
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेषज्ञों ने बढ़ते साइलेंट लिवर डैमेज को लेकर दी चेतावनी, जागरूकता और बचाव पर दिया जोर
- Bhumi Satish Pednekkar Joins Rishab Shetty in The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj as the Fierce Warrior Queen Belawadi Mallamma
भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री हालिया महामारी संकट के दौरान एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए आई एक साथ!
संपूर्ण भारतीय टेलीविजन बिरादरी वर्तमान महामारी संकट के दौरान एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एक साथ आई है। ऐसे समय में जब हर कोई इस लॉकडाउन के बीच घर पर बोर हो रहा है, इस वीडियो का उद्देश्य सभी को प्रोत्साहित करना है।
टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और रचनाकारों ने एक साथ मिलकर एक आकर्षक वीडियो बनाया है, जो बहुत ही रोचक तरीके से घर पर रहने के महत्व को हाईलाइट करता है।
इस वीडियो के बारे में एकता कपूर कहती है “यह वीडियो हमारे देश के टेलीविजन निर्माता संघ द्वारा एक सामूहिक प्रयास है। हालिया स्थिति में हमें पहले से कहीं अधिक एकीकृत होने की ज़रूरत है। और इसकी आम भाषा मनोरंजन की है।

हमने अपने सभी टॉप टीवी सितारों को इसमें शामिल किया है ताकि यह लोगों के साथ जुड़ सके। हम सब इसमें साथ हैं और यह लोगों को घर में रहने के लिए प्रोत्साहित करने का हमारा प्रयास है।
वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला, मौनी रॉय, शैलेश लोढ़ा, अनीता हसनंदानी, रोहिताश गौड़, मनीष पॉल, करिश्मा तन्ना आदि जैसे टॉप टेलीविजन कलाकार नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा इसमें रेमो डिसूजा भी हैं।
वीडियो में उन प्रोडक्टिव तरीकों के बारे में भी बात की गई है जिसके सहारे हम अपने घरों के अंदर समय बिता सकते हैं।
टेलीविज़न बिरादरी के प्रतिष्ठित और टॉप सदस्यों के साथ, एकता कपूर ने इस पहल के लिए सभी को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


