- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
लॉकडाउन के दौरान विद्या बालन की नई खोज, कुकिंग में आजमा रही है हाथ
पहली बार बनाये पसंदीदा मोदक
अभिनेत्री विद्या बालन जिन्होंने दर्शकों को हमेशा आश्चर्यचकित किया है, इस लॉकडाउन के दौरान भी वे नई खोज कर रही है और सभी को चौंका रही है। हमने पहले विद्या को घर के दिलचस्प काम करते हुए देखा है कि कैसे वह अपने घर को साफ कर रही हैं।
विद्या कुकिंगकरने की शौकीन नहीं है और इसलिए वह अच्छी तरह से खाना बनाना नहीं जानती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह खाना बनाने की कोशिश कर रही है और उन्हें यह काफी मजेदार लग रहा है।
हमने हाल ही में विद्या बालन को मोदक बनाते देखा है जो उनकी पसंदीदा डिश भी है, और हम कह सकते हैं कि वह इस लॉकडाउन के दौरान निस्संदेह अपने घर में कुकिंग का आनंद ले रही हैं।
विद्या ने कई बार कहा है की उन्हें खाना बनाने में दिलचस्पी नहीं है इसलिए वे खाना बनाना नहीं जानती, लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान हमने कई मशहूर हस्तियों को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खाना बनाते और तस्वीरें पोस्ट करते देखा है।
हमने काफी संख्या में ऐसे अभिनेताओं को देखा है जो पिछले कुछ समय से अपने कुकिंग वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और अब हमारे पास हमारी दिवा विद्या बालन हैं जो बहुत ही मजेदार तरीके से हमें मोदक बनाकर दिखाया है और उन्हें अब कुकिंग बहुत पसंद आरही है ।
विद्या ने उल्लासपूर्वक कहा, “मैंने हमेशा खाना पकाने को घरेलु होने के प्रतीक के रूप में देखा, लेकिन लॉकडाउन में यह एक नई खोज है ।” विद्या जो की हमेशा महिलाओं की केंद्रित भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है और उनकी यह राय थी कि खाना बनाना एक बहुत ही घरेलू भूमिका है और वह इसमें पूरी तरह से फिट नहीं होंगी, लेकिन इस लॉकडाउन ने उन्हें एक नई विशेषता का पता चला और वह अब उसका पूरे दिल से आनंद ले रही है।
विद्या अपनी बहुप्रतीक्षित शकुंतला देवी के साथ अपने दर्शकों के बीच धूम मचाने जा रही है,उम्मीद की जा रही है कि वह लॉकडाउन के बाद स्क्रीन हिट करेगी और साथ ही वह बहुचर्चित फिल्म शेरनी में भी नजर आएगी, जिसमें पहली बार वह एक वन अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी .


