- बीवीजी इंडिया को इंदौर के मल्टीमॉडल बस टर्मिनल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मिली
- अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को
- Kroll India Celebrity Brand Valuation 2025
- Bad day? These 5 comedy movies promise the perfect mood reset
- यश राज फिल्म्स के ‘राह रिकॉर्ड्स’ ने गायक-गीतकार अमन के पहले गीत ‘जादूगरी’ के साथ की अपनी पहली पेशकश
रोटरी क्लॅब ने रक्तदान के साथ किया पौधारोपण
इंदौर. रोटरी मंडल 3040 के रोटरी क्लॅब ऑफ इंदौर चोईथराम एवं इंदौर सेंट्रल ने आज संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें रक्तदान, वृक्षारोपण एवं नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 62 लोगों ने रक्तदान किया एवं 150 पौधारोपण किये गये.

रोटरी क्लॅब ऑफ चोईथराम के सचिव सुखदेव सिंह घुम्मन ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम के संयोजक पंकज गुप्ता, डॉ. तेजस मेहता, अरूण अग्रवाल, असीत राजकोटिया एवं श्रीमती अर्चना राजकोटिया ने रक्तदान में शामिल लोगो एवं विशेष सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी इंदौर के जवानों का आभार माना. इस अवसर पर श्रीराम निवास अग्रवाल ने बच्चों के स्कूल के लिये आर.ओ. वॉटर कूलर भेट किया. सारे कार्यक्रम विशेष सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी इंदौर परीसर में आयोजित किये गये.


